पीएम मोदी, राष्ट्रपति कोविंद ने दी मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के स्थापना दिवस पर शुभकामनायें
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जनवरी 20 को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, "मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई।" प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि, "मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई। ये राज्य भारत के विकास में जीवंत योगदान दे रहे हैं। उनकी निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना।"