पंजाब कैबिनेट विस्तार: विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडियान आज लेंगे मंत्री पद की शपथ
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार आज पार्टी के दो विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाली है। यह स्थानीय निकाय मंत्री डॉ इंदरबीर सिंह निज्जर द्वारा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने के बाद आया है। जानकारी के मुताबिक, चंडीगढ़ में सुबह करीब 11 बजे विधायक बलकार सिंह और गुरमीत सिंह खुडि़यां को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।