पंजाब में अरविंद केजरीवाल की आप आगे, शुरुआती रुझानों में पार किया बहुमत का आंकड़ा
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) 88 सीटों पर आगे चल रही है। वोटों की शुरुआती गिनती के अनुसार, अरविंद केजरीवाल पार्टी स्पष्ट जीत हासिल करने के लिए तैयार है, क्योंकि उसने कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, जो कि 59 सीटें है। AAP के अलावा, शिअद 8, BJP और BSP 5-5 पर आगे चल रही है। अंतिम परिणाम की घोषणा का इंतजार है।