प्रशासन ने 24 घंटे के लिए संबलपुर में बढ़ाई इंटरनेट निलंबन अवधि
संबलपुर जिला प्रशासन ने आज इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को और 24 घंटे के लिए बढ़ा दिया, जबकि कर्फ्यू में छूट के घंटे बढ़ा दिए गए हैं। इंटरनेट सेवाएं बुधवार सुबह 10 बजे तक बंद रहेंगी। अजिला कलेक्टर अनन्या दास ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए अब सुबह साढ़े सात बजे से अपराह्न एक बजे तक और दोपहर साढ़े तीन से शाम छह बजे तक जनता की सुविधा के लिए कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।