पृथ्वी की गति धीमी होने से दुनियाभर के वैज्ञानिक हुए हैरान
पृथ्वी के घूमने की गति धीमी होने के कारण दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान है। इससे पहले वर्ष 2020 में पृथ्वी अपने अक्ष पर समान्य से ज्यादा तेज घूमने लगी थी। यह सिलसिला इस वर्ष के 6 महीने पहले तक जारी थी। लेकिन एक बार फिर पृथ्वी के घूमने की गति में बदलाव आया है। वैज्ञानिकों द्वारा परमाणु घड़ी की मदद से सटीक समय एवं पृथ्वी की गति में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है।