पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के रोड शो पर फिर से हुआ पथराव
आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले सियासी तनाव के चलते जनवरी 19 को एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के रोड शो पर पथराव हुआ। इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौहारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और TMC के अलावा भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। भाजपा ने इस हमले का आरोप तृणमूण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है। इससे पहले भी दिसंबर 10- 2020 को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर TMC कार्यकर्ताओं द्वारा पथराव हुआ था।