
फ़ोटो: Getty Images
फ्रंट फुट पर खेल रहे टिकैत अब हरियाणा की महापंचायत को करेंगे संबोधित
किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन प्रमुख राकेश टिकैत अब हरियाणा के किसानों में जोश भरेंगे। दरअसल सांगवान खाप पंचायत के मुखिया सोमबीर सांगवान ने जानकारी दी है कि किसान नेता राकेश टिकैत फरवरी 7 के दिन हरियाणा के दादरी में महापंचायत को संबोधित करेंगे। वहीं, इस महापंचायत में किसान आंदोलन को और बड़ा रूप देने की रूपरेखा तैयार की जाएगी व बड़ी संख्या में किसानों को आंदोलन में शामिल किया जाएगा। बता दें कि इन पंचायतों ने हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का पुरजोर विरोध किया हैै।