राज्य के मंत्रियों के लिए योगी आदित्यनाथ का फैसला, नहीं खरीद पाएंगे नई गाड़ी
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। योगी ने मंत्रियों के लिए कुछ दिशा निर्देश तय किए है जिसमें सभी मंत्रियों को अपने सरकारी खर्च की जानकारी देनी होगी। कोई भी मंत्री बिना जानकारी दिए राज्य के बाहर दौरे पर नहीं जा सकेगा। मंत्री अपने कार्य के लिए नई गाड़ी भी बिना जानकारी दिए नहीं ले पाएगा। हर जनहित के कार्य की योजनापूर्ण जानकारी भी मुख्यमंत्री को मुहैया करानी होगी।