राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सचिव नियुक्त हुए आईएएस राजेश वर्मा
कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश के मुताबिक कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा को गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने राष्ट्रपति के सचिव के रूप में वर्मा की नियुक्ति को अपनी मंजूरी दी है। वर्मा की नियुक्ति कपिल देव त्रिपाठी की जगह हुई है। वर्मा प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1987 बैच के ओडिशा कैडर के अधिकारी रूप में कार्यरत हैं।