राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन पर उड़ाया सुखोई-30 लड़ाकू विमान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। गौरतलब है कि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के 2009 में पुणे वायु सेना अड्डे से अग्रिम पंक्ति के सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरने के बाद वह युद्धक विमान में उड़ान भरने वाली दूसरी महिला राष्ट्राध्यक्ष बनीं। अधिकारी ने कहा, "आठ अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति तेजपुर वायु सेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे।"