राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने आज NDA की CRPF के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता हैं जिन्हे आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार बनाया गया है। जून 21 को भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की गयी।