राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लता मंगेशकर को किया याद, कहा उनकी याद हमेशा रहेगी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फरवरी 11 को महाराष्ट्र के मुंबई में दरबार हॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भी याद किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि लता दीदी के गीत अमर हैं। उनकी याद हमेशा हमारे मन में रहेगी। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। बता दें कि राष्ट्रपति ने जिस हॉल का उद्घाटन किया है उसमें 750 लोगों के बैठने की सुविधा है।