रजत शर्मा बने ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टीवी न्यूज व्यक्तित्व
इंडिया टीवी के प्रधान संपादक और चेयरमैन रजत शर्मा ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टीवी समाचार व्यक्तित्व बन गए हैं। मक रैक की 'द 2023 स्टेट ऑफ जर्नलिज्म ऑन ट्विटर' रिपोर्ट के अनुसार, 10.7 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, रजत शर्मा अब माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले टीवी समाचार व्यक्तित्व हैं। रजत शर्मा ने कहा, "मैं ट्विटर पर मिले समर्थन और प्यार से अभिभूत और विनम्र हूं।"