रोमानिया के एक गांव में अपने आप ही बदल रहा है पत्थरों का आकार
रोमानिया के एक गांव में खुद ही पत्थरों का आकार बदल रहा है। दूर-दूर से लोग इन चमत्कारी पत्थरों को देखने के लिए आते हैं। यहां के लोग भी ऐसा वर्षो से देखते आ रहे हैं। गांव के लोगो का कहना है कि, पानी की वजह से इन पत्थरों का आकार बढ़ रहा है। जियोलॉजिस्ट की कई बार की गई रिसर्च के बाद भी यह एक रहस्य बना हुआ है।