सामने आई वैश्विक लैंगिक समानता की रिपोर्ट, भारत की स्थिति में मामूली सुधार
विश्व आर्थिक मंच की रिपोर्ट में भारत को वैश्विक लैंगिक समानता में 135वां स्थान मिला है। आर्थिक भागीदारी और अवसर के बढ़ते प्रयासों के कारण भारत को पांच पायदान का लाभ हुआ है। लैंगिक समानता देने की सूची में शीर्ष पर आइसलैंड है। इसके बाद फिनलैंड, नार्वे, न्यूजीलैंड और स्वीडन है। भारत के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कांगो, ईरान और चाड इस सूची में निचले पायदान पर है। कोविड 19 के कारण भी लैंगिक समानता कम हुई है।