सावन के महीने में डाइट में करें ये बदलाव
सावन के महीने में सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है की कुछ चीजों का सेवन ना किया जाए। सावन के महीने में कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए। इस दौरान कढ़ी भी नहीं खानी चाहिए। इसके सेवन से पेट में एसिडिटी, कब्ज और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। सावन में दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये भी दूषित दूध से बना होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।