
फोटोः Dainik Jagran
शिक्षा विभाग स्कूलों के सिलेबस में चार क्षेत्रीय भाषाओं को करेगा शामिल: बिहार
बिहार शिक्षा विभाग द्वारा बिहार की कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों के सिलेबस में क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल करने के लिए बदलाव किया जा रहा है। स्कूलों के सिलेबस में बदलाव करने के लिए वर्ष 2026 तक का लक्ष्य बनाया गया है, जिसके बाद किताबें भी बदली जाएगी। बिहार शिक्षा विभाग के अनुसार मगही, भोजपुरी, अंगिका और वज्जिका भाषाओं को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग के विशेषज्ञों द्वारा इसपर कार्य जारी है।