शिंजो आबे के सम्मान में राष्ट्रीय शोक, लाल किला-राष्ट्रपति भवन में आधा झुकाया गया राष्ट्रीय ध्वज
देश में पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के सम्मान में एक दिन का राजकीय शोक मनाया जा रहा है, जिनकी जुलाई 8 को हत्या कर दी गई थी। आबे की मृत्यु के शोक में लाल किला, राष्ट्रपति भवन और संसद में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है। आबे की मृत्यु पर पीएम मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। भारत सरकार ने उनकी मृत्यु पर एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।