
फोटो: India TV News
संसद के बजट सत्र से पहले बोले पीएम मोदी, 'वैश्विक अनिश्चितता के बीच दुनिया की निगाहें भारत के बजट पर'
प्रधानमंत्री मोदी ने आज बजट सत्र शुरू होने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का पहला अभिभाषण हमारे संविधान और खासकर महिलाओं के सम्मान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। सरकार का फोकस हमेशा 'इंडिया फर्स्ट, सिटिजन्स फर्स्ट' रहा है। पीएम ने कहा कि, मेड इन इंडिया अभियान और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता का लाभ देश को मिलना शुरु हो चुका है।