संयुक्त राष्ट्र: यूनिसेफ प्रमुख हेनरिटा फोरे ने दिया इस्तीफा
यूनिसेफ़ चीफ हेनरिटा फोरे ने पारिवारिक स्वास्थ्य कारणों के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हेनरिटा फोरे के इस्तीफे को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मंजूर कर लिया है। संयुक्त राष्ट्र के उप प्रवक्ता फरहान ने जुलाई 13 को बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस उनके परिवार के प्रति समर्पित होने वाले इस फैसले को समझते हैं। फरहान हक ने हेनरिटा फोरे के संयुक्त राष्ट्र प्रणाली के निर्माण के प्रयासों में योगदान को भी खूब सराहा।