श्रीलंका: घर में खुदाई के दौरान मिला 10 करोड़ डॉलर का बेशकीमती पत्थर
श्रीलंका के एक घर में कुएं की खुदाई की दौरान एक बेशकीमती पत्थर मिला है। इस पत्थर का वजन 510 किलोग्राम है जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर बताई जा रही है। डॉक्टर गमागे ने अपने घर में मिले इस पत्थर की जानकारी अथॉरिटीज को दी है। डॉ गमागे ने अपने विश्लेषण में इस पत्थर को एकदम उच्च क्वालिटी का पाया है। डॉ. गमागे के मुताबिक इस पथहर की सफाई में लगभग एक साल का समय लगेगा।