श्रीनगर में 131 वर्षों में दर्ज किया गया सबसे गर्म मार्च : जम्मू-कश्मीर
जम्मू और कश्मीर में इस मार्च में रिकॉर्ड तोड़ तापमान देखा गया। 'कश्मीर मौसम' का संचालन करने वाले एक स्वतंत्र मौसम भविष्यवक्ता फैजान आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि, साल 1892 के बाद मार्च 2022 श्रीनगर इतना गर्म रहा। इस मार्च श्रीनगर में औसत अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 2004 के बाद से सबसे अधिक था। जबकि औसत न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 131 सालों में सबसे ज़्यादा था।