शुरू हुआ अमरनाथ यात्रा 2022 का अग्रिम पंजीकरण
देश भर में कोविड-19 महामारी के कारण दो साल से अधिक समय के बाद इस वर्ष अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो रही है। इस वर्ष यात्रा का शुभारम्भ जून 30 से होगा। यात्रा अगस्त 11 को समाप्त होगी। अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। बोर्ड ने कहा कि इस साल मंदिर में औसतन तीन लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।