स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 30 लाख नागरिकों को मुफ्त राष्ट्रीय ध्वज देगी ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार ने देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 30 लाख राष्ट्रीय ध्वज मुफ्त में देने की योजना बनाई है। एक आधिकारिक घोषणा के मुताबिक मिशन शक्ति महिलाओं द्वारा बनाए गए 30 लाख राष्ट्रीय ध्वज जनता को सौंपे जाएंगे। भारत सरकार ने आजादी के 75 वर्षों के साथ-साथ अपने लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के शानदार अतीत को याद करने और मनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव शुरू किया।