तैराक साजन प्रकाश ने कटाया टोक्यो ओलिम्पिक का टिकट
भारत के तैराक साजन प्रकाश टोक्यो ओलिम्पिक के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। साजन प्रकाश ने शनिवार को रोम में सेट्टे कोली ट्रॉफी में 200 मीटर बटरफ्लाय में स्टैंडर्ड ए टाइम निकालकर ये कारनामा कर दिखाया है। इससे खुश होकर SFI अध्यक्ष आर.एन. जयप्रकाश ने साजन प्रकाश को पांच लाख रूपये देने का ऐलान किया है। साजन प्रकाश ने बताया कि, जब मुझे चोट लगी थी तो मैं काफी निराश था। ए क्वालिफाइंग मार्क मेरे आत्मविश्वास के लिए काफी अहम है।