
फोटो: Times Now Hindi
तेजस्वी यादव ने कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया अपना सरकारी आवास
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपने सरकारी आवास को कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। उन्होंने अपने निजी कोष से बेड औऱ ऑक्सीजन की व्यवस्था की है। यहां मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी मुफ्त रहेगी। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि, ज़रूरत पड़ने पर इसे विस्तारित भी किया जा सकता है। इस संबंध में तेजस्वी ने बिहार सरकार को पत्र लिख इसे अपनाने का अनुरोध भी किया है।