उत्तर प्रदेश चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र
कांग्रेस ने फरवरी 9 को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र का नाम उन्नति विधान जन घोषना पत्र रखा गया है। इसे कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लॉन्च किया। प्रियंका ने कहा, उन्हें विश्वास है, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। प्रियंका गांधी ने कहा, "हमने घोषना पत्र में लोगों के सुझावों को शामिल किया है। हमने घोषणा पत्र में सूचीबद्ध किया है कि हम उत्तर प्रदेश राज्य का विकास कैसे करेंगे।"