वैज्ञानिकों ने खोज निकाला बिना ऑक्सीजन के जिंदा रहने वाला जीव
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज की एक स्टडी में ऐसे जीव को खोजा गया है, जिसे जीवित रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है। इस जीव को सेलमन मछली के भीतर एक परजीवी के रूप में पाया गया है। जैलीफिश की तरह दिखने वाला यह एक बहुकोशिकीय जीव है जिसे हेनेगुया सालमिनिकोला के नाम से जाना जाता है। इस खोज के बाद अब वैज्ञानिक इंसानों के बिना ऑक्सीजन के जीवित रहने की सम्भावनाओं को तलाश रहे हैं।