विधानसभा चुनाव 2023: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने आगामी चुनावों के लिए दाखिल किया नामांकन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने जनवरी 30 को अगरतला की टाउन बोरडोवली विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करते वक़्त साहा के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह भी मौजूद थे। बता दें कि 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा में भाजपा 55 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने अपने सहयोगी आईपीएफटी को पांच सीटें दी हैं।