
फोटो: Latestly
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की पहली महिला लोको पायलट बनी सुरेखा यादव
रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 2019 में लॉन्च की गई थी। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी रूट पर हरी झंडी दिखाई गई थी। 1988 में सुरेखा यादव भारत की पहली महिला ट्रेन ड्राइवर बनीं।