'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा हुए गिरफ्तार
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करण मेहरा के खिलाफ उनकी पत्नी निशा रावल ने दोनों के बीच विवाद के बाद गोरेगांव में शिकायत दर्ज कराई थी। करण ने निशा से नवंबर 24, 2012 को शादी की थी। स्टार प्लस के सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से करण मेहरा फेमस हुए थे। इसके अलावा करण ‘नच बलिए 5’ और ‘बिग बॉस 10’ में भी नज़र आ चुके हैं।