sammelan

फोटो: EwokeTV

हिंदू देवी देवताओं को ना मानने को लेकर सम्मेलन में दिलाई गई शपथ

दिल्ली के बाद अब लखनऊ में भी हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सम्मेलन में लोगों को शपथ दिलाई गई की वो हिंदू देवी देवताओं में कही विश्वास नहीं करेंगे। जानकारी के मुताबिक शपथ दिलाने वाला भन्ते सुमित रत्न है। इस सम्मेलन का आयोजन अक्टूबर नौ को किया गया है। इससे पूर्व दिल्ली में अक्टूबर पांच को एक कार्यक्रम में लोगो को ऐसी ही शपथ दिलाई गई थी।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: AAP, rajendra pal gautam, hindu, Hindu Religion

Courtesy: TV 9 Hindi

Arvind Kejriwal

फोटो: NDTV News

आप ने जारी की गुजरात चुनाव में 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची

आम आदमी पार्टी (आप) ने अक्टूबर 6 को आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में शिक्षकों, व्यापारियों और आदिवासियों सहित समाज के एक क्रॉस सेक्शन के लोगों को टिकट दिया गया है। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्य में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की घोषणा… read-more

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gujarat assembly election, AAP, releases, fourth list, Candidates

Courtesy: India TV

amanatullah khan

फोटो: Outlook India

दिल्ली वक्फ बोर्ड संबंधित मामले में अमानतुल्लाह खान को मिली जमानत

आम आदमी पार्टी (आप) के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को अदालत ने दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद खान ने कहा कि ये सत्य की जीत है। कोर्ट में कहा गया की अमानतुल्लाह की तरफ से कोई नियम का उल्लंघन हुआ नहीं हुआ है। बता दें कि एसीबी ने सितंबर 16 को कई परिसरों पर छापे मारने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Amanat Ullah Khan, amanatullah khan, AAP

Courtesy: Abp Live

Bhagwant Mann

फोटो: India TV News

सितंबर 27 को आप फिर से पंजाब विधानसभा सत्र आयोजित करेगी: भगवंत मान

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज घोषणा करते हुए कहा कि, पंजाब में आप सरकार 27 सितंबर को पंजाब विधानसभा का एक और सत्र बुलाएगी। मान ने ट्वीट किया, "एक लोकतंत्र में, लोग बड़े होते हैं ... लोगों द्वारा चुनी गई सरकार को काम नहीं करने देना... लोकतंत्र की हत्या है। आज बुलाई गई कैबिनेट बैठक में, यह तय किया गया था कि पंजाब विधानसभा का सत्र 27 सितंबर को फिर बुलाया जाएगा। इंकलाब जिंदाबाद!"

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: AAP, punjab assembly session, Bhagwant Mann, Arvind Kejriwal, Cabinet Meeting

Courtesy: Jagran News

enforcement directorate

फोटो: Telegraph India

दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने हैदराबाद में की छापेमारी

दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई हैदराबाद तक पहुंची है। ईडी ने इस सिलसिले में श्रीनिवास राव और उनकी कंपनी के दफ्तर पर भी रेड की है। बता दें कि सीबीआई इस मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को मुख्य आरोपी मान चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई और ईडी साथ मिलकर काम कर रहे है। बीते दिनों ईडी ने इस मामले में छह राज्यों में कुल 40 जगह छापेमारी की है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 10:20 AM / by रितिका

Tags: Enforcement Directorate, AAP, Hyderabad, scam

Courtesy: AajTak News

CM Bhagwant Mann

फोटो: Hindustan Times

सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान, सरकार पेश करेगी विश्वास मत

पंजाब में आम आदमी पार्टी जल्द ही विश्वास प्रस्ताव पारित करेगी, जिसके लिए विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर दी है। ये ऐलान भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों के खरीद फरोख्त के आरोप के बीच किया है। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को लालच देकर खरीदने के साथ बहुमत से चुनी सरकार को तोड़ने की कोशिश हो रही है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: BJP, AAP, Bhagwant Mann, Punjab

Courtesy: ABP Live

Raghav Chaddha

फोटो: The Economic Times

आप पार्टी में बड़ा बदलाव, राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी मामलों का सह प्रभारी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद राघव चड्ढा ने आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का आभार जताते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए वो जान की बाजी लगा देंगे। बता दें कि इससे पहले पंजाब चुनावों में भी राघव ने अहम भूमिका निभाई थी।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: AAP, Raghav Chaddha, Guajrat, Elections

Courtesy: ABP Live

arvind kejriwal

फोटो: Hindustan Times

बीजेपी पर भड़के अरविंद केजरीवाल, कहा आप को कुचलने में जुटी है पार्टी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 18 को प्रथम राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सम्मेलन में हि्ससा लेते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आप को कुचलने की कोशिश में जुची है। इनका ऑपरेशन लोटस आप पर काम नहीं किया है। वहीं आप नेताओं पर हुई ईडी और सीबीआई की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि इन्हें छापे में कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि अमानतुल्लाह खान को भी बेवजह पकड़ा गया है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by रितिका

Tags: AAP, Arvind Kejriwal, BJP, ED

Courtesy: ABP Live

Arvind Kejriwal

फोटो: NDTV

अरविंद केजरीवाल ने कहा, हमारे अभी कई विधायक अरेस्ट होंगे

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे अभी कई विधायक गिरफ्तार किए जाएंगे। केजरीवाल का ये बयान आप विधायक अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी के बाद आया है। उन्होंने कहा कि हमारे गुजरात जाने के कारण ये परेशानी बढ़ी है। बता दें कि अमानतुल्लाह खान को दो वर्ष पुराने वक्फ बोर्ड भर्ती मामले में मिली अनियमितताओं को लेकर गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

शनि, 17 सितंबर 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Arvind Kejriwal, Amantullah Khan, AAP, ACB

Courtesy: Abp Live

Arvind

फोटो: Hindustan Times

बिजली की सब्सिडी लेने के लिए इस नंबर पर मिसकॉल करना होगा

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने सितंबर 14 को ऐलान किया है कि अब दिल्ली में हर व्यक्ति को बिजली की सब्सिडी नहीं मिलेगी। अब जिन लोगों को बिजली की सब्सिडी चाहिए उन्हें 7011311111 नंबर पर मिसकॉल करना होगा। अब अक्टूबर एक से सिर्फ उन लोगों को सब्सिडी मिलेगी जो इसके लिए आवेदन करेंगे। आवेदन करने के लिए ई रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके लिए बिल के साथ मिला फॉर्म भरना होगा।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 07:21 PM / by रितिका

Tags: AAP, Arvind Kejriwal, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: ABP Live