Nisha Upadhyay

फोटो: Latestly

छपरा में जश्न के दौरान फायरिंग के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय को लगी गोली

बिहार के छपरा में एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय के पैर में गोली लग गई। निशा जिले के जनता बाजार थाना अंतर्गत एक निजी कार्यक्रम में सेंधुआर गांव में मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। गोली लगने के बाद निशा को पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जनता बाजार थाने के एसएचओ नसीरुद्दीन खान ने कहा "हम आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रहे हैं। औपचारिक… read-more

शुक्र, 02 जून 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: bhojpuri singer nisha upadhyay, rushed, hospital, Shot

Courtesy: Samacharnama

Bala

फोटो: India TV News

लीवर की बीमारी के कारण कोच्चि के अस्पताल में भर्ती मलयालम अभिनेता बाला

मलयालम सिनेमा की जानी-मानी हस्ती अभिनेता बाला इस समय लीवर की बीमारी के लिए कोच्चि के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अभिनेता एक हफ्ते पहले डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए अस्पताल गए थे और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बाला के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी और माँ हैं। उनके भाई, निर्देशक शिव, आज दोपहर में उन्हें देखने के लिए कोच्चि पहुंचे। बहुत जल्द बाला की 'बिलाल', 'स्थलम' और 'माई डियर मचान्स' फिल्मे रिलीज होने वाली हैं। 

मंगल, 07 मार्च 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: malayalam actor bala, Admitted, hospital, Kochi, Liver Disease

Courtesy: Mayapuri

Prahlad Modi

फोटो: MSN News

किडनी की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती हुए पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी को किडनी संबंधी परेशानी के चलते चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीएम मोदी के पांच भाई-बहन हैं और प्रह्लाद मोदी उनसे छोटे हैं। प्रह्लाद अहमदाबाद, गुजरात में एक किराने की दुकान चलाता है और शहर में एक टायर शोरूम भी है। पीएम मोदी की एक बहन और चार भाई हैं। सोमा मोदी, अमृत मोदी, पंकज मोदी, प्रह्लाद मोदी और बहन वसंती मोदी।

मंगल, 28 फ़रवरी 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: pm modi brother, Prahlad Modi, Admitted, hospital, treatment, kidney problem

Courtesy: ABP Live

Mukhtar Ansari

फोटो: Tribune India

मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस दिलाने वाली डॉक्टर का अस्पताल हुआ कुर्क

माफिया मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस की सुविधा देने वाली मऊ की डॉक्टर अब खुद ही मुश्किल में फंस गई है। प्रशासन ने डॉक्टर पर गैंगस्टर एक्ट लगा कर संपत्ति कुर्क कर ली है। दरअसल रोपड़ जेल से अंसारी को लाने के लिए उत्तर प्रदेश नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल हुआ था जो महिला डॉक्टर के अस्पताल से संबंधित है। बता दें कि डॉक्टर जमानत पर अभी बाहर है।

सोम, 03 अक्टूबर 2022 - 09:01 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Gangster Act, hospital, Mukhtar Ansari

Courtesy: ABP Live

Coronavirus

फोटो: Hindustan

दिल्ली में 2419 नए कोविड 19 के मामले, संक्रमण दर हुई 13%

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2419 नए मामले दर्ज किए गए है। अगस्त पांच को दिल्ली में कोरोना वायरस के 2419 नए मामले दर्ज हुए है। बीते 24 घंटों के दौरान इस बीमारी से यहां अक महिला की मौत हुई है। माना जा रहा है कि टेस्टिंग भी तेजी से चल रीह है। एक चेबर पर दिन में 15000 लोगों को टीका देती है। दिल्ली में मामले लगातार जेजी से बढ़ रहे है।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: hospital, Delhi, Coronavirus

Courtesy: Zee News

Ajam Khan

फोटो: OneIndia

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में किया गया भर्ती

सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद आजम खान को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खान के इलाज में जुटी है। आजम खान की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि उनको बीते देर रात अस्पताल में सांस लेने की तकलीफ के चलते इंटेंसिव केयर यूनिट में एडमिट किया गया है।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 04:09 PM / by Pranjal Pandey

Tags: SP, Ajam Khan, hospital, critical

Courtesy: Amar ujala

Hospital

फोटो: Moneycontrol

जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में लगी आग, दस लोगों की मृत्यु

जबलपुर के एक निजी हॉस्पिटल में दोपहर को आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। ऑफिस के स्टाफ समेत दस लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग गंभीर भी बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर झुलसे मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हालांकि तत्काल वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अफसरों ने भी मोर्चा संभाल लिया। जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने दस लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 05:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Jabalpur, hospital, Staff, Death

Courtesy: Amar ujala

Yasin Malik

फोटो: Hindustan Times

तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक की तबियत बिगड़ी, पहुंचा आरएमएल अस्पताल

दिल्ली की तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को तबीयत बिगड़ने के बाद आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलिक के रक्तचाप (बीपी) में उतार-चढ़ाव आ रहा है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मलिक ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक पत्र लिखकर कहा है कि वह इलाज कराना नहीं चाहता है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 03:24 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Tihad, Yasin Malik, hospital

Courtesy: Amar ujala

CM MK Stalin

फोटो: India TV News

COVID-19 उपचार के लिए कावेरी अस्पताल में भर्ती हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को आज को कावेरी अस्पताल में कोरोना वायरस से संबंधित इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सीएम ने जुलाई 12 को कोविड-19 ​​​​संक्रमण के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। कावेरी अस्पताल के एक बुलेटिन में, "तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री, थिरु एमके स्टालिन को कोविड से संबंधित लक्षणों की जांच और अवलोकन के लिए कावेरी अस्पताल, अलवरपेट, चेन्नई में भर्ती कराया गया है।"… read-more

गुरु, 14 जुलाई 2022 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Tamilnadu, CM MK Stalin, Admitted, hospital, Covid-19

Courtesy: Patrika News

Vikram

फोटो: Zee News

विक्रम के बेटे ने किया हार्ट अटैक के दावों का खंडन; विक्रम को जल्द छुट्टी दी जाएगी

तमिल अभिनेता विक्रम, को सीने में दर्द के कारण चेन्नई में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने जुलाई 9 को बताया, वर्तमान में विक्रम स्थिर स्थिति में है और उनके जल्द ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने की उम्मीद है। विक्रम के बेटे ध्रुव विक्रम ने भी सोशल मीडिया पर इन दावों का खंडन करते हुए लिखा,"हमें उम्मीद है कि यह बयान स्पष्टता और विश्वास प्रदान करता है कि झूठी अफवाहों पर विराम लग जाएगा… read-more

शनि, 09 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Vikram, dhruva, Heart attack, hospital

Courtesy: Amar Ujala News