Airforce in Ladakh

फोटो: Chanakya Forum

14 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने किया युद्धाभ्यास

भारतीय सेना इन दिनों दुश्मन के होश उड़ाने के लिए आसमान में युद्धाभ्यास कर रही है। भारतीय सेना की शत्रुजीत ब्रिगेड पूर्वी लद्दाख में एयरबॉर्न युद्धाभ्यास में व्यस्त है। इसमें 50 इंडीपेंडेंट पैरा ब्रिगेड एक्सरसाइज के जरिए आसमान से सीमा में घुसकर हमला किया जा रहा है। ये युद्धाभ्यास 14 हजार फीट की ऊंचाई पर वायुसेना के ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और अमेरिका के विशेष पैराशूट के जरिए किया जा रहा है।

मंगल, 02 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Airforce, Indian Air force, Eastern Ladakh, Ladakh

Courtesy: ABP News

Uttarakhand Rain

फोटो: The Indian Express

उत्तराखंड में बारिश से भारी तबाही के बीच वायुसेना ने संभाला मोर्चा

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर अभी भी जारी है। उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। कोसी नदी में फंसे 12 लोगों को वायुसेना ने एयरलिफ्ट किया जबकि आठ लोगों को राफ्ट कर सुरक्षित बचा लिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के कुमाऊं अंचल में पिछले 24 घंटे में हुई बारिश ने 124 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।  

मंगल, 19 अक्टूबर 2021 - 05:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttarakhand, HEAVY RAINFALL, Airforce, RESCUE OPERATION

Courtesy: news 18 Hindi

Air Marshal VR Chaudhari

फोटो: Twitter

नए वायुसेना प्रमुख के रूप में नियुक्त किए गए एयर मार्शल वी आर चौधरी

एयर मार्शल विवेक राम चौधरी नए वायुसेना प्रमुख नियुक्त किए गए हैं। वर्तमान में एयर मार्शल वी आर चौधरी वायु सेना के उप प्रमुख हैं। जो वायु सेना प्रमुख के रूप में अपना पदभार अक्टूबर एक से वर्तमान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया की सेवानिवृत्ति के बाद से संभालेंगे। रक्षा मंत्रालय ने सितंबर 21 को प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। एयर मार्शल वी आर चौधरी को सैन्य पुरस्कार ‘अति विशिष्ठ सेवा मेडल… read-more

बुध, 22 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Indian Air force, Airforce, Chief Air Marshal, Air Chief Marshal RKS Bhadauria

Courtesy: India TV

Tata-Airbus Aircraft-Airforce

फोटोः The Economic Times

टाटा-एयरबस को मिला एयरफोर्स के लिए एयरक्राफ्ट बनाने का आर्डर

भारत में आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया की पहल के तहत रक्षा क्षेत्र में टाटा और एयरबस भारतीय एयरफोर्स के लिए साथ मिलकर ट्रांसपोर्ट एयरबस-C-295 का निर्माण करेंगे। यह डील 15 हज़ार करोड़ रूपए की है, जिसके अंतर्गत 56 एयरक्राफ्ट तैयार किये जायेंगे, हालाँकि अभी इस डील को कैबिनेट कमेटी ऑफ़ सिक्योरिटी (CSS) की मंज़ूरी मिलना बाकी है। यह पहला ऐसा मौका है जब इतने बड़े मिलिट्री एयरक्राफ्ट का निंर्माण भारत में किया जायेगा, जिससे आने वाले पांच वर्ष में 2500… read-more

शुक्र, 05 फ़रवरी 2021 - 06:47 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Tata, Airbus, Airforce, Defence

Courtesy: Dainik Bhaskar

Rafale fighter jet

फ़ोटो: Getty images

फ्रांस से उड़ान भरने के बाद राफेल की दूसरी खेप गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंची

भारतीय वायुसेना की शक्ति में फिर बढ़ोतरी हुई है और लड़ाकू विमान राफेल की दूसरी खेप में 3 विमान फ्रांस से उड़ान भरने के बाद गुजरात के जामनगर एयरबेस पहुंच गए है। इस अवसर पर देश की जनता को जानकारी देते हुए भारतीय वायुसेना ने ट्वीट किया है-"राफेल विमानों की दूसरी खेप नवंबर चार, 2020 को फ्रांस से उड़ान भरने के बाद बिना ठहरे शाम 8:14 बजे भारत पहुंची।"बता दें कि इससे पहले पहली खेप के 5 लड़ाकू विमान जुलाई 29 के दिन भारत आए थे और अब लदाख एयरबेस पर तैनात… read-more

गुरु, 05 नवंबर 2020 - 08:43 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Rafale jets, Airforce, fighter jets

Courtesy: Live hindustan