Fish Died

फोटो: Hindustan Times

कामेंग नदी का पानी पड़ा काला, हजारों मछलियों की गई जान

अरुणाचल प्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कामेंग नदी का पानी अचानक काला पड़ने से नदी में मौजूद हज़ारों मछलियों की मौत हो गई है। जब नदी के पानी की जांच हुई तो पानी का टीडीएस 6800 मिलीग्राम प्रति लीटर था। जो सामान्य से बहुत अधिक है। इसी कारण पानी का रंग काला हुआ और मछलियों की मौत हो गई। प्रशासन ने लोगों को अगले आदेश तक नदी का पानी इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

रवि, 31 अक्टूबर 2021 - 07:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Fish, TDS, Arunachal Pradesh, Death

Courtesy: Amar Ujala News

Arindam Bagchi

फोटोः saffronfactor.com

भारतीय विदेश मंत्रालय ने उपराष्ट्रपति के अरुणाचल दौरे पर चीन की आपत्ति को किया खारिज

चीन द्वारा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर आपत्ति व्यक्त करने को भारत ने अक्टूबर 13 को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का ‘अटूट और अभिन्न' हिस्सा बताया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत का कोई भी नेता किसी भी भारतीय राज्य की यात्रा कर सकता है। बागची ने चीन द्वारा दिए गए ऐसे बयानों को खारिज कर दिया है। 

गुरु, 14 अक्टूबर 2021 - 04:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: China, Ministry of External Affairs, National, Arunachal Pradesh

Courtesy: NDTV NEWS

India-China Standoff

फोटो: Outlook India

एलएसी पर फिर आमने-सामने आए भारत और चीन के सैनिक, हालात सामान्य

भारत और चीन के सैनिकों का पिछले हफ्ते अरुणाचाल प्रदेश की सीमा पर आमना-सामना हुआ था। चीन के सैनिक पेट्रोलिंग के दौरान भारत में घुसे थे, जिसके बाद भारतीय सैनिकों की मुस्तैदी के कारण उन्हें वापस जाना पड़ा। इसे लेकर दोनों देशों के बीच कमांडर स्तर की वार्ता भी हुई जिसके बाद अब सीमा पर हालात सामान्य हैं। इससे पहले भी दोनों देशों के बीच पूर्वी लद्दाख को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी थी।

शुक्र, 08 अक्टूबर 2021 - 12:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Arunachal Pradesh, China, India, Border Dispute

Courtesy: Zee News Hindi

Earthquake

फोटो: 3 News

अरुणाचल प्रदेश के बसर में महसूस हुए 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया कि अक्टूबर 4 को अरुणाचल प्रदेश के बसर जिले में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया। अरुणाचल प्रदेश में अक्टूबर के महीने में दो बार भूकंप आया है, पिछली बार अक्टूबर 2  को भी जिले में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र ने बताया कि अक्टूबर दो को सुबह 10.15 मिनट पर भूकंप आया था। एनसीएस ने हादसे के बारे में बताते हुए ट्वीट करके सभी जरूरी जानकारियां दी। 

सोम, 04 अक्टूबर 2021 - 01:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arunachal Pradesh, Earthquake, Basar

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Bullet Train

फोटो: Free Press Journal

अरुणांचल प्रदेश: सीमा से सटे शहर के पास चीन ने शुरू की बुलेट ट्रेन

चीन ने तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा और भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे शहर न्यिंगची के बीच इलेक्ट्रिक बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह तिब्बत में चीन की पहली बुलेट ट्रेन है। जून 25 को इस फक्सिंग बुलेट ट्रेन का आधिकारिक रूप से संचालन शुरू कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की इस ट्रेन से भारत के लिए अरुणाचल प्रदेश में चुनौती बढ़ गई है।

शुक्र, 25 जून 2021 - 06:27 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: bullet train, Tibet, China, Arunachal Pradesh

Courtesy: Aajtak News

Rajkumar Rao

फोटो: India Forums

नस्लभेदी टिप्पणी करने वाले यू-ट्यूबर पर भड़के राजकुमार राव, बोले- यह अस्वीकार्य

पारस सिंह उर्फ बंटी ने अपने यूट्यूब चैनल पर अरुणाचल प्रदेश के एक विधायक निनॉन्ग एरिंग पर नस्लभेदी टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन्हें लुधियाना से अरेस्ट कर लिया गया है। बंटी ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो बनाकर निनॉन्ग को चाइनीज कहा था। राजकुमार राव ने स्त्री के डायरेक्टर अमर कौशिक के एक पोस्ट को शेयर कर बंटी की इस टिप्पणी को अस्वीकार्य बताया है। यू-ट्यूबर बंटी के खिलाफ ईटानगर में एक केस भी दर्ज किया गया था। 

बुध, 26 मई 2021 - 11:50 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Arunachal Pradesh, Rajkumar Rao, Racism, Indian YouTuber

Courtesy: Dainik Bhaskar

Foreign Ministry Spokesperson Hua Chunying

फोटोः www.fmprc.gov.cn

चीन ने एक बार फिर से जताया अरुणाचल पर अपना हक

चीनी विदेश मंत्रालय ने चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में गाँव बनाने की खबरो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चीन की विकास और निर्माण गतिविधिया सामान्य है और दोषारोपण से परे है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन ने कभी तथाकथित अरुणाचल प्रदेश को अनुमति दी ही नहीं तथा कहा कि चीन दक्षिण तिब्बत की स्थिति पर स्पष्ट है। चीन अरुणाचल प्रदेश को दक्षिण-तिब्बत का हिस्सा मानता है, और चीन के अनुसार खुद के… read-more

गुरु, 21 जनवरी 2021 - 06:59 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Arunachal Pradesh, INDIA CHINA BORDER ISSUE, Infiltration, China

Courtesy: AMARUJALA NEWS

China village

फ़ोटो: Getty images

अरुणाचल प्रदेश के चीनी गांव को लेकर "सामना" के लेख में खड़े किये सवाल

अरुणाचल प्रदेश में बसे चीनी गांव को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लेख लिखकर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। मुखपत्र सामना के संपादकीय में चीनी गांव की खबरों को देश के लिए धक्कादायक कहा गया है और लिखा-"अरुणाचल में हो रहे घटनाक्रम सिर्फ चिंता बढ़ाने वाले नहीं, बल्कि चिढ़ बढ़ाने वाले हैं। चीन ने अरुणाचल में एक पूरा गांव बसा लिया है।" वहीं,सामना ने यह भी लिखा है कि भारत का विदेश मंत्रालय जल्द से जल्द इस स्थिति पर सफाई पेश करे व… read-more

बुध, 20 जनवरी 2021 - 01:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Arunachal Pradesh, India-China face off, INDIA CHINA BORDER ISSUE, Shivsena

Courtesy: Aajtak news

Jitan ram manjhi

फ़ोटो: Getty images

मांझी ने भाजपा को लिया आड़े हाथों, कहा-नीतीश के साथ हम खड़े है, तोड़ने की कोशिश न हो

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा प्रमुख व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी है व नीतीश पर भरोसा जताया है। मांझी ने कहा-"अरुणाचल प्रदेश में जो हुआ वह स्वच्छ राजनीति का तकाजा नहीं है। बीजेपी नेतृत्व से अनुरोध है कि ऐसी गलती दोबारा ना हो पाए, इसका ख्याल रखें। नीतीश कुमार को कमजोर समझने वालों को शायद नहीं पता है कि "हम" मजबूती से उनके साथ है।

गुरु, 31 दिसम्बर 2020 - 07:13 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jitanram manjhi, BJP, Arunachal Pradesh, JDU

Courtesy: Aajtak news

Rcp singh

फ़ोटो: Getty images

अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद आरसीपी सिंह ने बीजेपी के खिलाफ दिखाए कड़े तेवर

जनता दल यूनाइटेड के दिग्गज नेता आरसीपी सिंह को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है और अध्यक्ष चुने जाने के तुरंत बाद ही उन्होंने कड़ें तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आरसीपी सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में हुए दलबदल की बात करते हुए भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि जो हुआ वो सही नहीं हुआ। उन्होंने कहा- "हमारी पार्टी किसी की पीठ में छुरा नहीं मारती है, साथ ही हम किसी को मौका भी नहीं देते हैं कि कोई हमारे पीठ में छुरा मार सके।"

सोम, 28 दिसम्बर 2020 - 09:57 AM / by आकाश तिवारी

Tags: RCP Singh, BJP, JDU, Arunachal Pradesh

Courtesy: Aajtak