UP MLC election

फोटो: TV9 Bharatvarsh

यूपी के रामपुर में फर्जी वोटिंग के आरोप में चार महिलाओं समेत 6 लोग गिरफ्तार

यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज में 9 जिलों की 55 सीटों पर मतदान हुए है। उत्तर प्रदेश में दूसरे फेज की वोटिंग के बीच रामपुर में रजा डिग्री कॉलेज स्थित पोलिंग सेंटर पर छह लोगों को फर्जी वोटिंग करते हुए पकड़े गए। जिसमें चार महिलाएं भी शामिल है। इस मामले को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदर ने बताया कि, पकड़ी गई दो महिलाओं के नाम मुस्कान और रानी हैं। आरोपी पर केस दर्ज किया जा रहा है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: up election 2022, fake voting, polling booth, Assembly Elections, womens, arrested

Courtesy: Aaj Tak

PM Modi

फोटो: The Indian Express

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा कांग्रेस की नीति फूट डालो लूट करो की रही: उत्तराखंड

पीएम नरेंद्र मोदी ने फरवरी 11 को उत्तराखंड के अल्मोडा में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने फूट डालो और लूट करो की नीति को अपनाते हुए काम किया है। वहीं डबल इंजन सरकार ने राज्य में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की सोच के साथ काम कर रही है। बता दें कि उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर आगामी फरवरी 14 को मतदान होना है।

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Uttarakhand, Assembly Elections, PM Modi

Courtesy: ABP Live

PM Modi

फ़ोटो: Amarujala

रद्द हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौर , वर्चुअली करेंगे लोगों को संबोधित

यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पीएम नरेंद्र मोदी आज बिजनौर में पहली फिजिकल रैली करने वाले थे, जो अब रद्द हो गयी है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिजनौर दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द कर दिया गया है। पीएम मोदी को बिजनौर से मुरादाबाद और अमरोहा के मतदाताओं को संबोधित करना था। हालांकि, अब प्रधानमंत्री मोदी 12 बजे वर्चुअली लोगों को संबोधित करेंगे।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: PM Modi, Assembly Elections, vertual event, Cancelled, f

Courtesy: Zee News

ECI

फोटो: Naidunia

वाहन रैलियों और रोड शो पर चुनाव आयोग का प्रतिबंध जारी

चुनाव आयोग फरवरी छह को जानकारी दी कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जुलूसों, वाहन रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध जारी रहेगा। हालांकि पार्टियों को राहत देते हुए आयोग ने बंद भवनों में होने वाली सभाओं 50% लोगों की अनुमति दी है। खुले मैदान में होने वाली बैठक में अधिकतम 30% लोग शामिल हो सकेंगे। आयोग ने अधिकतम 20 लोगों को सुबह आठ से शाम आठ बजे तक घर घर प्रचार की अनुमति दी है।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 11:55 AM / by रितिका

Tags: Assembly Elections, up assembly elections, Election Commission

Courtesy: TV 9 Hindi

PM Modi

फोटो: AajTak

पीएम मोदी आज मथुरा, आगरा और बुलंदशहर में करेंगे वर्चुअल रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी छह को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वर्चुअल संबोधन करेंगे। पीएम मोदी का संबोधन मथुरा, आगरा और बुलंदशहर के मतदाताओं के लिए दोपहर 1.30 बजे शुरु होगा। पीएम मोदी की डिजिटल रैली का ये तीसरा सैट है। मतदान शुरु होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ऐसे में भाजपा प्रचार में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहती है। अब लगातार रैलियों और जनसभाओं का वर्चुअल तरीके से आयोजन होगा।

रवि, 06 फ़रवरी 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: Assembly Elections, PM Modi, up election

Courtesy: ABP Live

Temple

फोटो: Business Standard

चेन्नई के पास है 1100 वर्ष पुराना मंदिर, जहां दीवारों पर लिखे हैं चुनाव के नियम

चेन्नई से 90 किलोमीटर दूर उथिरामेरुर में एक 1100 वर्ष पुराने विष्णु भगवान के मंदिर में चुनाव का संविधान लिखा हुआ है। ये प्रावधान 920 ईस्वी के दौरान लिखे गए थे जो आज भी आचार संहिता में शामिल है। ग्रेनाइट स्लैब से बनी दीवारों पर वार्ड्स के गठन, चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की योग्यता, अयोग्यता मानदंड, चुनाव का तरीका, निर्वाचित सदस्यों के साथ समितियों के गठन, समितियों के कार्यों और गलत-कर्ता को हटाने की शक्ति के नियम उकेरे गए है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Tamilnadu, Elections, Assembly Elections

Courtesy: Zee News

punjab congress

फोटो: The New Indian Express

पंजाब में मुख्यमंत्री चेहरे को तय करने के लिए कांग्रेस ने शुरु किया पोल

कांग्रेस पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए मुख्यमंत्री उम्मीदवार के लिए जनता, पार्टी ब्लॉक अध्यक्षों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से प्रतिक्रिया लेना शुरु कर दिया है। पार्टी ने एक टेली पोल की शुरुआत की है जिसके जरिए सीएम चरणजीत चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और अन्य कैंडिडेट के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। इस टेली पोल के संबंध में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने घोषणा की थी कि वो उम्मीदवारों के संबंध में राय जानने के लिए पोल शुरु करेगी।

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, Congress Party, Assembly Elections, CM Charnjit Singh Channi

Courtesy: Navbharat Times

ADR Report

फोटो: Zee News

भाजपा सबसे अमीर राजनीतिक पार्टी, कांग्रेस से भी ज्यादा है बसपा की संपत्ति: एडीआर रिपोर्ट

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्मस (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2019-20 में भाजपा ने सबसे अधिक ₹4847 करोड़ की संपत्ति घोषित की है। वहीं, ₹698.33 करोड़ संपत्ति के साथ बसपा दूसरे नंबर पर रही और तीसरे स्थान कांग्रेस का है जिसने अपनी संपत्ति ₹588.16 करोड़ बताई है। सात राष्ट्रीय दलों की घोषित की गई कुल संपत्ति ₹6988.57 करोड़ और 44 क्षेत्रीय दलों की तरफ से घोषित कुल संपत्ति ₹2129.38 करोड़ रही।

शनि, 29 जनवरी 2022 - 08:25 PM / by अमिताभ गुंजन

Tags: ADR Report, Uttar Pradesh Assembly Elections, Assembly Elections

Courtesy: Amar Ujala

ECI

फोटो: The Wire-Hindi

पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार पर लगी रहेगी रोक: चुनाव आयोग

भारत निर्वाचन आयोग ने जनवरी 22 को हुई बैठक में पांचों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के दौरान रैली और रोड़ शो पर लगाई पाबंदियों को हटाने से इंकार कर दिया है। चुनाव आयोग ने पाबंदियों को जारी रखते हुए पार्टियों को कुछ ढील जरुर मुहैया कराई है। आयोग ने इंडोर बैठक करने पर अधिकतक 300 लोगों या हॉल में 50% क्षमता के साथ लोगों के बैठने की सुविधा दी है।

शनि, 22 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Election Commission, Assembly Elections, up election 2022

Courtesy: News 18 Hindi

campaign

फोटो: DNA India

चुनाव आयोग ने तय किया प्रत्याशी का खर्चा, अधिकतम 40 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रत्याशी द्वारा खर्च किए जाने की सीमा 40 लाख तय की है। इस संबंध में आयोग ने नई रेट लिस्ट जारी की है जिसके आधार पर प्रत्याशियों को सामान खरीदना होगा। प्रत्याशी इससे अधिक की कीमत पर कोई सामान नहीं खरीद सकते। आयोग ने खाने पीने से लेकर फूलों की माला, ड्रमर, मिनरल वॉटर की बोतलें, लाउडस्पीकर, ट्यूबलाइट, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज गाड़ियों के रेट भी तय किए है।

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 06:35 PM / by रितिका

Tags: ECI, Assembly Elections, Election Commission

Courtesy: Zee News