Suhas LY

फोटो: Twitter

गौतमबुद्धनगर के डीएम ने टोक्यो पैरालंपिक में दर्ज की पहली जीत

टोक्यो पैरालंपिक में सुहास एल यथिराज ने जीत से अपने अभियान की शुरुआत की है। सुहास एल यथिराज यूपी के गौतमबुद्धनगर के डीएम भी हैं। उन्होंने बैडमिंटन मुकाबले में जर्मनी के जे पॉट को 2-0 से सीधे सेटों में हराया। उन्होंने इस एकतरफा मुकाबले में आसानी से जीत दर्ज की। उनकी इस जीत से देश में खुशी का माहौल है। सुहास एलवाई का अगला मुकाबला सितंबर तीन को इंडोनेशिया के हैरी सुसंन्तो से होगा। 

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 01:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo paralympics, Suhas LY, Badminton, sports

Courtesy: Zee News Hindi

PV Sindhu

फोटो: India Today

टोक्यो ओलंपिक्स:सेमीफाइनल में ताई जू यिंग से हारीं पीवी सिंधु, अब कांस्य के लिए खेलेंगी

भारत की महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु चल रहे टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गई है उन्हें चीन की ताई जू यिंग (Tai Tzu-Ying) के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु भारत की सबसे बड़ी उम्मीद थी। लेकिन इस हार के बाद उनके साथ साथ भारत वासियों का भी यह सपना टूट गया। और अब पीवी सिंधु गोल्ड के लिए ना खेल कर ब्रॉन्ज मेडल  के लिए खेलेंगी।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Tokyo Olympics, PV Sindhu, Badminton, Olympics

Courtesy: BBC News Hindi

Tokyo Olympics: PV Sindhu enters Semi Final

फोटो: India Today

टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु

स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश की खिलाड़ी अकाने यामागुची को 21-13 और 22-20 से हरा दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह रोमांचक मुकाबला 56 मिनट तक चला। पीवी सिंधु ने सेमीफाइनल में स्थान प्राप्त करने के साथ-साथ भारत का ओलंपिक में एक और मेडल पक्का करवा दिया। उनकी इस जीत से देश में खुशी की लहर है, सिंधु से सभी को बहुत उम्मीदें हैं। 

शुक्र, 30 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Tokyo Olympics, PV Sindhu, Badminton, sports

Courtesy: Zee News Hindi

P.V Sindhu reached into quarter finale

फ़ोटो: Navbharta Times

टोक्यो ओलंपिक: मिया ब्लिचफेल्ट को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधू

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जुलाई 29 को खेले गए मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 को हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सिंधू ने टोक्यो ओलंपिक के बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। सिंधू ने भारत के मेडल जीतने की उम्मीद बरकरार रखी है। पीवी सिंधू ने मिया ब्लिचफेल्ट के खिलाफ अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं। जिसमे सिंधू ने 4 मुकाबले अपने नाम किये हैं।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 09:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Tokyo Olympics, Badminton, Shuttler, Denmark

Courtesy: Aajtak News

Indian Shuttler PV Sindhu

फोटो : India Today

टोक्यो ओलंपिक: दूसरी जीत के साथ नॉकआउट राउंड में पहुंची पीवी सिंधु

भारतीय स्टार शटलर पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक के नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। उन्होंने अपने दूसरे मुकाबले में हांगकांग की नगयान यी चियुंग को 21-9, 21-16 से मात्र 36 मिनट में हरा दिया। मात दी। उनकी इस ओलंपिक में ये दूसरी जीत है। अब वो महिला एकल बैडमिंटन के प्री क्वार्टर फाइनल खेलेंगी। विश्व नंबर 7 सिंधु ने चियुंग के खिलाफ कुल छह मुकाबले खेले हैं जिनमें उन्होंने हर मुकाबला जीता है। इस बार उनसे पदक की उम्मीद है।

बुध, 28 जुलाई 2021 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: PV Sindhu, Badminton, Tokyo Olympics, sports

Courtesy: Aaj Tak News