Education

फोटो: The Gaurdian

तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किया शरिया कानून, 7वीं कक्षा के बाद लड़कियों की शिक्षा बंद

तालिबान ने अफगानिस्तान की सत्ता संभालने के एक वर्ष के भीतर ही महिला विरोधी सख्त शरिया कानून को देश में कड़ाई से लागू करना शुरू कर दिया है। तालिबान ने 7 वीं कक्षा के बाद लड़कियों के स्कूल जाने पर पाबंदी लगा दी है। तालिबान अब सरकारी दफ्तरों से महिलाओं को निकाल रहा है। अब इन दफ्तरों में बस पुरुष ही काम कर पाएंगे। साथ ही महिला के लिए बनाये गए घरेलू हिंसा कानून को भी खत्म कर दिया गया है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 03:52 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Taliban, Afghanistan, Women, Girls, Ban

Courtesy: News18

Karnataka

फोटो: Desh Bandhu

सरकारी कार्यालयों में हटा फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध: कर्नाटक

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने आज सरकारी कार्यालयों के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर प्रतिबंध वापस ले लिया। इस आदेश की विभिन्न तिमाहियों से तीखी आलोचना हुई थी। कार्मिक और प्रशासन सुधार विभाग (डीपीएआर) के उप सचिव आनंद ने आदेश वापस ले लिया। आंनद ने कहा कि इससे सरकार की बदनामी हो रही है। वीडियो और फोटो बनाने से महिला कर्मचारियों को परेशानी होती है।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: karnatak, Ban, photography, videography, GOVERMENT OFFICE

Courtesy: News Nation Tv

Twitter

फ़ोटो: Investopedia

सरकार की चेतावनी के बाद कई खकिस्तानी अकाउंट और कंटेट को ट्विटर ने किया ब्लॉक

सरकार ने मई में ट्विटर से खालिस्तान से संबंधित कंटेंट पर कार्रवाई करने को कहा था। बाद में जून में सरकार ने ट्विटर को लगभग 60 अकाउंट्स पर कार्रवाई करने के लिए कहा। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर ने अनुपालन की सूचना दी है। 26 जून को माइक्रोब्लागिंग साइट ने 80 से अधिक ट्विटर खातों और ट्वीट की एक सूची प्रस्तुत की, जिन्हें सरकार के अनुरोध के आधार पर ब्लाक किया गया है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 02:18 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Government, Twitter, Ban, account, Khalistan

Courtesy: Jagran

Whatsapp

फ़ोटो: Whatsapp

Whatsapp ने 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर लगाया बैन

Whatsapp ने 19 लाख से अधिक भारतीय खातों पर बैन लगा दिया। मैसेजिंग ऐप ने कार्रवाई यूजर्स से मिली शिकायतों के आधार पर की। Meta के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने बताया कि उसने नए आईटी रूल्स, 2021 के तहत इन वॉट्सऐप अकाउंट पर बैन लगाया है। कंपनी का कहना है कि हमारे यूजर्स को हमारे प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए सालों से हमने लगातार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अन्य अत्याधुनिक तकनीक, डेटा वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों और प्रक्रियाओं में निवेश… read-more

शनि, 02 जुलाई 2022 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: व्हाट्सएप, account, Ban, meta

Courtesy: Jagran

Plastic

फ़ोटो: The Washington Post

केंद्र सरकार ने सिंगल- यूज प्लास्टिक पर लगाया बैन, उल्लंघन करने पर एक लाख फाइन और पांच साल की सजा

कचरे की मात्रा कम करने और प्लास्टिक की बर्बादी रोकने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल- यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। आज से बाजारों में प्लास्टिक की कई चीजों की बिक्री बंद हो जाएगी। पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक अगर कोई प्रतिबंद का उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसमें एक लाख के फाइन के साथ-साथ पांच साल की सजा या फिर दोनों हो सकते हैं। 

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 03:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Single Use, Plastic, Ban, Centre, enviornment minister

Courtesy: Hindustan

Single use Plastic

फ़ोटो: Telegraph India

देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक सहित 19 चीज़ो पर जुलाई 1 से लगेगा प्रतिबंध

जुलाई 1 से देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक को बैन किया जा रहा है। अलग-अलग दुकानों, होटलों और रेस्तरां में कई ऐसे आइटम है जो सिंगल यूज प्लास्टिक से बने होते हैं। इनमें थर्माकोल से बनी प्लेट, कप, गिलास, कटलरी जैसे कांटे, चम्मच, चाकू, पुआल, ट्रे, मिठाई के बक्सों पर लपेटी जाने वाली फिल्म, निमंत्रण कार्ड, सिगरेट पैकेट की फिल्म, प्लास्टिक के झंडे, गुब्बारे की छड़ें और आइसक्रीम पर लगने वाली स्टिक, क्रीम, कैंडी स्टिक और 100 माइक्रोन से कम के बैनर पर भी… read-more

गुरु, 30 जून 2022 - 05:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ban, Single Use, Plastic, Plate, Cup

Courtesy: Amar ujala

Vehchle

फ़ोटो: TOI

दिल्ली में 5 महीनों के लिए भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित, प्रदूषण को लेकर लिया गया फैसला

दिल्ली सरकार ने सर्दियों के मौसम में प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब एक अक्तूबर से 28 फरवरी 2023 तक दिल्ली में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। जारी आदेश के तहत ऐसे वाहनों को दिल्ली की सीमा में प्रवेश से वंचित रखा जाएगा। हल्के वाहन ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर सकेंगे। कैट ने कहा, दिल्ली सरकार के फैसले की कड़ी निंदा करते हैं। यह निर्णय दिल्ली के व्यापार को क्षति पहुंचाएगा।

बुध, 29 जून 2022 - 07:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, Government, Winter, Ban, Deisal

Courtesy: Amar ujala

Sindhu Moosewala

फ़ोटो: India Tv

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'SYL' को यूट्यूब से हटा

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'SYL' को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस गाने को लेकर काफी विवाद हो रहा था। जानकारी के मुताबिक, सरकार से कानूनी शिकायत के बाद इसे यूट्यूब से हटाया गया है। एसवाईएल का मतलब सतलुज यमुना लिंक नहर है, जिसे 'एसवाईएल नहर' (SYL Canal) के नाम से भी जाना जाता है। 214 किलोमीटर लंबी सतलुज यमुना लिंक नहर पिछले तीन दशकों से अधिक समय से पंजाब और हरियाणा के बीच विवाद का विषय रही है।

रवि, 26 जून 2022 - 06:20 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Sidhu Moose Wala, SYL, song, Youtube, Ban

Courtesy: Amar ujala

Putin

फ़ोटो: RTE

लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर लगाया प्रतिबंध, भड़का रूस

रूस की अपने एक और पड़ोसी देश लिथुआनिया से अनबन हो गई है। लिथुआनिया ने रूस के कैलिनिनग्राद तक रेल के जरिए जाने वाले सामानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद रूस भड़क गया है और उसने लिथुआनिया को चेतवानी दी है। इस पर लिथुआनिया ने जवाब देते हुए कहा कि हम इसके लिए तैयार हैं। लिथुआनिया के इन प्रतिबंधों से कैलिनिनग्राड में रूस से होने वाला 50 फीसदी आयात रुक जाएगा।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:17 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Russia, Lithuania, Rail, Import, Ban

Courtesy: News18

Master Card

फ़ोटो: The SenTimes

आरबीआई ने मास्टरकार्ड पर रोक हटाई, नए ग्राहक जोड़ने की अनुमति

आरबीआई ने मास्टरकार्ड पर लगी रोक हटा ली है। स्थानीय स्तर पर डेटा रखने के नियम का अनुपालन नहीं करने को लेकर कंपनी पर अंकुश लगाए गए थे। आरबीआई ने एक बयान में कहा, ‘‘मास्टरकार्ड एशिया/पैसेफिक पीटीई लि. के भुगतान प्रणाली से जुड़े आंकड़ों के रखरखाव से संबंधित नियमों के अनुपालन के संतोषजनक पाये जाने के बाद नये घरेलू ग्राहक जोड़ने पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है।’’

गुरु, 16 जून 2022 - 09:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RBI, Data, Mastercard, Ban, Remove

Courtesy: Hindustan