Bappi Lahiri last Rites

फोटो: Bollywood Life

बप्पी लाहिरी को दो गई अंतिम विदाई, सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

अपने जमाने के मशहूर सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर रहे बप्पी दा का फरवरी 15 को निधन हो गया है। उनके अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। बप्पी दा के पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में ले जाया गया। इससे पूर्व कई सेलिब्रिटी उनके घर अंतिम दर्शन के लिए गए थे। जिसमें अभिनेत्री काजोल और उनकी मां तनुजा, शक्ति कपूर, इला अरुण, अलका याग्निक, रूपा गांगुली, मीका सिंह भी मौजूद रहे।

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 03:45 PM / by रितिका

Tags: Bappi Lahiri, Bappi Lahri, last rites, Bollywood

Courtesy: ABP Live

Bappi Lahiri

फोटो: Free Press Journal

मशहूर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी का निधन

संगीतकार और गायक बप्पी लाहिरी यानी आलोकेश लाहिड़ी का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के अस्पताल में फरवरी 15 को रात 11:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है। बप्पी लाहिरी को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया और रिकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन हुआ था। बप्पी दा एक साल से इस बीमारी से ग्रस्त थे। उन्हें अस्पताल से फरवरी 15 को ही छुट्टी मिली थी। 29 दिनों तक वो अस्पताल में भर्ती थे।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by रितिका

Tags: Bappi Lahiri, Legendary Singer, Bollywood

Courtesy: AajTak News

Bappi Lahri

फोटो: E Times

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये बप्पी लहरी

फिल्म इंड्रस्ट्री के मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। खबरों के अनुसार बप्पी दा को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। बप्पी दा के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। वहीं, बप्पी लहरी की बेटी रेमा लहरी बंसल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि, "उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखने का फैसला पूरे परिवार ने लिया है."

गुरु, 01 अप्रैल 2021 - 10:16 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bappi Lahiri, Coronavirus, hospital

Courtesy: Abp Live