CRPF killing

फोटोः Mint

जम्मू में CRPF जवान की हत्या करने वाला आतंकी और उसका मददगार हुआ गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने मार्च 13 को जानकारी दी कि दक्षिण जम्मू-कश्मीर के शोपियां क्षेत्र में  CRPF जवान की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से हथियार बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी ने आतंकी घटना को लश्कर कमांडर आबिद रमजान शेख के निर्देश पर अंजाम दिया। छुट्टी पर घर आए CRPF का एक जवान की घर में घुसकर हत्या की गई थी।

रवि, 13 मार्च 2022 - 03:30 PM / by Abhishek Kumar

Tags: CRPF Jawans, Terrorists, murder, भारतीय सेना, Jammu & Kashmir

Courtesy: Amar Ujala

India - china meeting

फोटोः WION

4 दशकों में अब तक सबसे खराब' स्तर पर 'LAC पर भारत-चीन का संबंध

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक अमेरिकी एडमिरल ने भारत-चीन संबंधों को लेकर बड़ा दावा किया है। भारत और चीन के बीच तनाव पिछले चार दशकों में अब तक के 'सबसे खराब' स्तर पर है। यूएस इंडो-पैसिफिक कमांड के एडमिरल जॉन एक्विलिनो का यह बयान मार्च 9 को दिया, जब भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय वार्ता का 15वां दौर मार्च 11 को होने वाली है। पिछले साल गलवान वेली में भारत और चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प हुई थी।

गुरु, 10 मार्च 2022 - 07:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Indo-China dispute, भारतीय सेना, Chinese Military

Courtesy: News18

Drone Captured

फोटोः ANI

भारतीय सीमा पर BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

एक पाकिस्तानी ड्रोन मार्च सात की सुबह भारत की सीमा में घुसा जिसे सीमा सुरक्षा बल ने मौके पर मार गिराया। पंजाब के फिरोजपुर सेक्टर में ये ड्रोन को देखा गया था। ड्रोन के साथ प्रतिबंधित सामग्री वाले 5 पैकेट भी बरामद किए गए। फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तान से भारत की ओर किसी संदिग्ध चीज के उड़ने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल तुरंत सतर्क हुआ और उसे फायरिंग में मार गिराया।

सोम, 07 मार्च 2022 - 04:01 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Drones, BSF, भारतीय सेना

Courtesy: ABP News

BSF jawan

फोटोः The Financial Express

अमृतसर में बीएसएफ सेंटर में जवान ने की फायरिंग, तीन कॉन्स्टेबल को मारकर कर की खुदकुशी

अमृतसर के खासा बीएसएफ सेंटर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना में बीएसएफ के एक जवान ने केंद्र में फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में तीन कांस्टेबल समेत चार बीएसएफ जवान शहीद हो गए हैं। एक तरफ जहां गोली मारने वाले सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली, वहीं बताया जा रहा है कि यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। फायरिंग में दो जवान भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 06:15 PM / by Abhishek Kumar

Tags: bsf jawans, भारतीय सेना, Suicide

Courtesy: ABP News

cruise Missile

फोटोः The Week

'ब्रह्मोस' मिसाइल के एडवांस वर्जन का हुआ सफल परीक्षण

भारतीय नौसेना ने 'ब्रह्मोस' मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया है, यह क्रूज मिसाइल सुपरसोनिक है, जिसका अर्थ है ध्वनि की गति से अधिक गति। इस परीक्षण के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल ने लक्ष्य पर बेहद सटीक निशाना साधा है। ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत संस्करण में कई अपडेट किए गए हैं। ब्रह्मोस मिसाइल नए अपडेशन के बाद मारक क्षमता और भी बढ़ गई है। सामरिक दृष्टि से यह परीक्षण बेहद खास माना जा रहा है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 08:56 AM / by Abhishek Kumar

Tags: भारतीय सेना, Indian Navy, BrahMos supersonic cruise missile

Courtesy: NDTV India

Kerala man rescued

फोटो: NDTV.in

दो पहाड़ियों के बीच फंसे युवक को आर्मी-एयरफोर्स ने मिलकर बचाया

केरल में पलक्कड़ के मलमपुझा इलाके में फरवरी 7 से दो पहाड़ियों के बीच फंसे आर बाबू नामक 20 वर्षीय युवक को बचा लिया गया है। युवक को भारतीय सेना और वायुसेना के संयुक्त ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया है। युवक ट्रैकिंग के दौरान पैर फिसलने से पहाड़ियों के बीच फंस गया था। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने फरवरी 9 को ट्वीट कर कहा कि सेना का एक बचाव दल… read-more

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 07:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: rescued, RESCUE OPERATION, भारतीय सेना, indian airforce

Courtesy: NDTV India

Vijay Diwas

फोटो: RKalert

विजय दिवस के रूप में 1971 की जीत का जश्न मना रहा है भारत

देश में दिसंबर 16 को विजय दिवस मनाया जा रहा है। विजय दिवस को 1971 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय के रूप में मनाया जाता है। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने साहस, पराक्रम और शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाए थे। इस युद्ध के अंत के साथ ही एक नए राष्ट्र बांग्लादेश का उदय हुआ था। 1971 के इस युद्ध में पाकिस्तान के 90 हजार से ज्यादा सैनिकों ने भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था। 

गुरु, 16 दिसम्बर 2021 - 09:25 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Vijay Diwas, 1971 War, भारतीय सेना, National

Courtesy: Brifly news

Indian Army To Get New Uniform With Digital Print

फोटो: Newstrack

भारतीय सेना को मिलेगी डिजिटल प्रिंट वाली नई वर्दी

सूत्रों के मुताबिक अब बहुत जल्द भारतीय सेना के पास अपने कर्मियों के लिए एक नई लड़ाकू वर्दी होगी, जिसका उद्देश्य अधिक आराम और स्थिरता प्रदान करना है। अगले साल जनवरी 15 को सेना दिवस परेड के दौरान नई लड़ाकू पोशाक का अनावरण किया जाएगा। नयी वर्दी को सभी मौसमो को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। भारतीय सेना के सैनकों की वर्दी में चौथी बार ये बड़ा बदलाव किया गया है। 

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: भारतीय सेना, new uniform, digital print

Courtesy: Panjab Kesari

One Pakistani Terrorist Killed By Army

फोटो: DNA India

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकी ढेर, घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के भींबर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय सेना ने 26 नवंबर को एक आतंकवादी को मार गिराया है। हालांकि मारे गए आतंकी के अन्य साथी भागने में सफल हो गए। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। भारतीय सेना अभी भी आतंकियों की खोज कर रही है। 

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: jammu kashmir, pakistani terrorist killed, भारतीय सेना

Courtesy: Prabhat Khabar

Three Terrorists Killed In Srinagars Rambagh

फोटो: You Tube

सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के रामबाग में किया तीन आतंकवादियों को ढेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के रामबाग इलाके में नवंबर 24 को लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के टॉप कमांडर मेहरान यासीन शल्ला और उसके दो साथियों को ढेर कर दिया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तीन आतंकी एक कार में जहांगीर चौक से एयरपोर्ट मार्ग की ओर जाने वाले हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षाबल एक्शन में आ गए और तीनो आतंकियों को मार गिराया। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Terrorists, Srinagar, भारतीय सेना

Courtesy: Amar Ujala News