School kids

फ़ोटो: News24 Online

बिहार सरकार ने किया एलान, मातृभाषा में पढ़ेंगे स्कूली छात्र

राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौथरी ने शिक्षा बजट पर चर्चा के दौरान कहा कि भोजपुरी, मगही, मैथिली जैसी क्षेत्रीय भाषाएं बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा का माध्यम होंगी। बिहार सरकार का यह कदम छात्रों को उनकी मातृभाषा से जोड़ेगा और हर विषय को अच्छे से समझने में मदद करेगी। 2021-22 राजकोषीय रूपों के लिए निर्धारित 38,035 करोड़ रुपये 20.9-22 राजकोषीय राज्यों के बजट का 21.9 प्रतिशत है।

गुरु, 04 मार्च 2021 - 03:45 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Bihar Government, Education, Mother Tongue, School students

Courtesy: News24 Online

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

बिहार में कोरोना टेस्टिंग घोटाला मामले में सीएम ने कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों को किया निलंबित

बिहार में सामने आए कोरोना टेस्टिंग घोटाले में कार्रवाई करते हुए नीतीश सरकार ने कई संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया हैं। यह फर्जीवाड़ा टेस्टिंग की संख्या बढाकर दिखाने को लेकर हुआ है जिसमें राज्य सरकार ने आरोपी जमुई के सिविल सर्जन समेत, डीपीएम, डीआईओ, ब्लॉक हेल्थ मैनेजर, सिकंदरा और बरहट पीएचसी चिकित्सा प्रभारियों को सस्पेंड कर दिया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देते हुए सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम इसे पूरी गंभीरता से देख… read-more

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 08:52 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, Bihar, corona testing, Bihar Government

Courtesy: Aajtak

Shahnawaz Hussain

फ़ोटो: Getty Images

बिहार में एनडीए सरकार 5 साल नहीं बल्कि अगले 25 साल चलेगी- शाहनवाज हुसैन

राज्य सरकार में उद्योग मंत्री का पद लेते ही भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने एनडीए पर भरोसा जताया है। मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए शाहनवाज ने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार पूरी तरीके से स्थिर है और अगले 5 साल ही नहीं बल्कि अगले 25 साल तक एनडीए सरकार चलेगी। वहीं, उद्योग मंत्री का पद संभालते हुए शाहनवाज ने कहा कि राज्य में हम उद्योग को लेकर महत्वपूर्ण कार्य करेंगे जिससे कि बिहार का युवा दूसरे प्रदेश में काम करने न… read-more

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 10:23 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shahnawaz Hussain, BJP, nda alliance, Bihar Government

Courtesy: Aajtak News

Shahnawaz Hussain

फ़ोटो: Indian Express

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में उद्योग मंत्री बने शाहनवाज़ हुसैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री व एमएलसी शाहनवाज हुसैन को फरवरी 9 के दिन हुए बिहार सरकार मंत्रिमंडल विस्तार में उद्योग मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके बाद उन्होंने अपने पद को लेकर खुशी जताई है। बिहारवासियों के हिम्मत की तारीफ करते हुए हुसैन ने कहा कि अगर हम यहीं पर संशाधन दें तो बांग्लादेश जो टेक्सटाइल का हब बन गया वो यहां भी बन सकता है और बिहारी के अंदर क्षमता भी है। बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार में कुल 17 मंत्रियों ने शपथ ली है।

बुध, 10 फ़रवरी 2021 - 09:34 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Shahnawaz Hussain, cabinet extension, Bihar Government

Courtesy: Aajtak News

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

बिहार: जानिए किस-किसकी खुलेगी किस्मत, आज होगा राज्य सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार

तमाम अटकलों के बाद फरवरी 9 के दिन बिहार की नितीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस विस्तार में 17 नए मंत्री शपथ लेंगे, जिसमें भाजपा से नौ व जदयू से आठ मंत्री हो सकते हैं। शपथ लेने वालों में भाजपा से नितिन नवीन, शाहनवाज हुसैन, सम्राट चौधरी, सुभाष सिंह, आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, जनकराम शामिल हैं। वहीं, जदयू के श्रवण कुमार, लेसी सिंह, महेश्वर हजारी, संजय झा, जमा खान, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज, सुनील कुमार… read-more

मंगल, 09 फ़रवरी 2021 - 10:24 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, cabinet extension, Bihar Government

Courtesy: Live hindustan

Bihar rape case

फोटो: DeviantArt

दूसरा हाथरस बना बिहार, सूबे में सियासी बवाल

बिहार के पूर्वी चम्पारण के जिला मोतीहारी मे फिर से हाथरस कांड की घटना को दोहराया गया है। एक 12 वर्षीय नेपाली मूल की नाबालिग बच्ची को आरोपियों ने दुष्कर्म कर उसके शव को जला दिया है। प्राथमिक जांच और एक वायरल वीडियो के जरिये ये पता चला है कि ये सारी घटना स्थानीय थाने के थानाध्यक्ष की मदद से अंजाम दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने की वजह से संबंधित थाने के थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया गया है। 

रवि, 07 फ़रवरी 2021 - 07:02 PM / by Shruti

Tags: Bihar, child rape, Hathras Case, Bihar Government

Courtesy: Amarujala News

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty Images

नीतीश सरकार ने सरकारी अस्पताल में अनुपस्थित रहने वाले 6 डॉक्टरों को किया निलंबित

नीतीश सरकार ने सरकारी अस्पताल में अनुपस्थित रहने वाले 6 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। यह फैसला सरकार ने अपनी मंत्रिमंडल बैठक में लिया है, यह सभी डॉक्टर बीते 18 वर्षों से अपनी सेवा देने के लिए अनुपस्थित रहे हैं। निलंबित किये गए डॉक्टरों में बेगूसराय के बलिया में कार्यरत डॉ. ज्योति, शेखपुरा के डॉ. मोशब्बिर हयात असकरी, लखीसराय के हलसी के डॉ. रामचंद्र प्रसाद, रोहतास की डॉ. इंदू ज्योति, गोपालगंज के फुलवरिया की डॉ. संगीता पंकज तथा बेगूसराय के… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 02:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, doctor, licence, Bihar Government

Courtesy: Live Hindustan

Nitish kumar

फ़ोटो: Indian Express

बिहार- सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

बिहार की नीतीश सरकार ने एक नया फरमान जारी किया है। इस फरमान के अनुसार अगर आप सरकार के खिलाफ किसी प्रदर्शन में आपराधिक घटना को अंजाम देते पाए जाते है तो आपको राज्य में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। दरअसल इस फैसले के अनुसार आपको सरकारी नौकरी में पुलिस सत्यापन की जरूरत होगी जिसमें आप पर कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए। सूबे के डीजीपी एके सिंघल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा- "सरकारी ठेका, सरकारी नौकरी, हथियार का लाइसेंस और पासपोर्ट के लिए पुलिस… read-more

बुध, 03 फ़रवरी 2021 - 12:03 PM / by आकाश तिवारी

Tags: CM Nitish Kumar, Bihar Government, Government Employees

Courtesy: Aajtak News

Nitish kumar

फ़ोटो: Jagran.Com

नितीश सरकार मंत्रिमंडल विस्तार के लिए दिल्ली रवाना हुए भाजपा के कई नेता

बिहार की नितीश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा को लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं को दिल्ली बुलाया गया है। जिसमें बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह शामिल हैं। वहीं, कयास इस बात के लगाए जा रहे हैं कि इस बार मंत्रिमंडल में ज़ोर भारतीय जनता पार्टी का होगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल को भी अचानक गया से दिल्ली बुलाया गया है।

मंगल, 02 फ़रवरी 2021 - 10:36 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, cabinet extension, BJP, Bihar Government

Courtesy: Hindustan Smart

Nitish kumar

फ़ोटो: Getty images

बिहार में अभी नहीं होगा मंत्रिमंडल विस्तार- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

बिहार की एनडीए गठबंधन सरकार में चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विराम लगाते हुए कहा है कि जनवरी 19 के दिन होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार अभी नहीं होगा। वहीं, इशारे इशारे में नीतीश ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी का जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी को ठहराया है। इसे भाजपा का अंदरूनी मसला बताते हुए सीएम ने कहा- "उनकी आपस में बातचीत हो रही है, लेकिन अब ये नहीं बता सकते कि कैबिनेट का विस्तार दो दिन में होगा या 10… read-more

मंगल, 19 जनवरी 2021 - 12:26 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitish Kumar, cabinet extension, Bihar Government, BJP

Courtesy: Aajtak news