Shaheen bagh

फ़ोटो: Aajtak

शाहीन बाग में बिना चले ही लौटे बुलडोजर, भारी पड़ा लोगों का विरोध

दिल्ली के शाहीन बाग में अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर बिना चले ही लौट गए हैं। दरअसल एमसीडी अधिकारियों को शाहीन बाग में स्थानीय लोगों का भारी विरोध झेलना पड़ा है और साथ ही आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्ला खान भी विरोध प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। खान ने कहा कि मस्जिद के सामने एक शौचालय था, जिसे मैंने अपने पैसे से हटवाया और पूरी विधानसभा में जहां-जहां अतिक्रमण है, एमसीडी वाले मुझे बताएं, मैं खुद हटवा दूंगा।

सोम, 09 मई 2022 - 06:41 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shaheen Bagh, MCD, buldozer

Courtesy: Live hindustan

Buldozer

फ़ोटो: Jagran

बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जमीयत उलेमा ए हिंद

उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व भाजपा शासित राज्यों में हो रही बुलडोजर कार्यवाही के खिलाफ मुस्लिम संगठन 'जमीयत उलेमा ए हिंद' ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गुजरात, मध्यप्रदेश में बुलडोजर से गिराए जा रहे घरों की बात करते हुए याचिका में संगठन ने अपील की है कि कोर्ट राज्यों को आदेश दे कि बिना कोर्ट की अनुमति के घर नहीं गिराए जाएं। बता दें कि इससे पहले 'जमीयत उलेमा ए हिंद' ने गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखा था।

सोम, 18 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Supreme Court, jamiyat ulema e hind, buldozer, Amit Shah

Courtesy: Aajtak News

Salman khurshid

फ़ोटो: Ndtv.com

सरकार ही कानून भूल जाए, तो देशभक्ति के लिए क्या सम्मान बचा है: सलमान खुर्शीद

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने खरगोन में शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई बुलडोजर कार्यवाही को गलत बताया है। उन्होंने कहा-" मुसलमान हमेशा देश के लिए जान देंगे। लेकिन जब उनके बच्चों पर बगैर वजह की नफरत के हमला किया जाता है, तो वे दुखी हो जाते हैं। जब सरकार कानून को दरकिनार कर घरों और जिंदगियों को तबाह करना चुनती है, तो देशभक्ति के लिए क्या सम्मान बचा।" 

शनि, 16 अप्रैल 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman khurshid, buldozer, Khargone, shivraj

Courtesy: Live hindustan

Buldozer

फ़ोटो: Jagran

रामनवमी रैली पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर: खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में अप्रैल 10 के दिन रामनवमी रैली में हुए पथराव के बाद सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने आदेशानुसार छोटी मोहन टाकीज में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है। इस कार्रवाई का आदेश सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया था। कांग्रेस ने इस आदेश का विरोध किया है। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बुलडोजर शक्ल देख कर चलता है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, दिगविजय सिंह, buldozer, Madhyapradesh

Courtesy: Aajtak News

Govind singh

फोटो: Free press journal

शिवराज के एक्शन को बताया "तालिबानी", कांग्रेस विधायक ने साधा निशाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की बुलडोजर कार्यवाही को कांग्रेस पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने तालिबानी एक्शन बताया है। गोविंद सिंह ने एलान किया है कि जो लोग शिवराज सिंह की बुलडोजर कार्यवाही से पीड़ित है वे उनके पास आएं। सिंह ने पीड़ितों की लड़ाई मानव अधिकार आयोग और अदालत में लड़ने का आश्वासन दिया। गोविंद सिंह ने यह भी कहा है कि शिवराज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तर्ज पर काम कर रहे है।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Govind singh, Shivraj Singh Chouhan, buldozer

Courtesy: Live hindustan