Buldozer

फ़ोटो: Jagran

रामनवमी रैली पर पथराव करने वालों के घर पर चला बुलडोजर: खरगोन

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में अप्रैल 10 के दिन रामनवमी रैली में हुए पथराव के बाद सरकार ने बड़ी कार्यवाही की है। प्रशासन ने आदेशानुसार छोटी मोहन टाकीज में रहने वाले सभी आरोपियों के घरों को बुलडोजर से ढहा दिया है। इस कार्रवाई का आदेश सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया था। कांग्रेस ने इस आदेश का विरोध किया है। पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि बुलडोजर शक्ल देख कर चलता है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shivraj Singh Chouhan, दिगविजय सिंह, buldozer, Madhyapradesh

Courtesy: Aajtak News

Digvijay_Surjewala

फोटो: Quint Hindi

कोरोना पॉजिटिव हुए दिग्विजय सिंह और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। ट्वीट के माध्यम से उन्होंने ये जानकारी दी, साथ ही इस दौरान अपने संपर्क में आये लोगों से आइसोलेट होने और जरूरी सावधानियां बरतने के लिए कहा है। संक्रमित होने के बाद वह अपने दिल्ली वाले घर में होम आइसोलेट हैं। उनके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।

शुक्र, 16 अप्रैल 2021 - 03:42 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Congress, दिगविजय सिंह, covid positive, Tweet, Isolation, Randeep Singh Surjewala, corona positive

Courtesy: Amarujala News

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Jagran.com

कांग्रेस को हम पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, अपनी हार स्वीकारना चाहिए-ओवैसी

एमआईएम पार्टी चीफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को बिहार चुनाव में 5 सीटें मिली है और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ओवैसी को वोट काटने वाला बताते हुए सवाल उठाए है। दिग्विजय को जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा -"कांग्रेस कभी अपनी गललियों पर ध्यान नहीं देती, ऐसे ही रहा तो ये पार्टी खत्म हो जाएगी और वैसे भी बिहार में हम लंबे समय से काम कर रहे थे, सीमांचल में कोई पैराशूट नहीं उतारे थे। बता दें कि ओवैसी पर सेक्युलर व लिबरल दोनों पक्ष सवाल उठा रहे है।

गुरु, 12 नवंबर 2020 - 12:23 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, दिगविजय सिंह, Bihar court

Courtesy: Aajtak news