फोटो: The Times of India
समुद्र के नीचे दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, बनाई जाएगी 7 किमी लंबी सुरंग
NHSRCL ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के लिए समुद्र के अंदर सात किलोमीटर लंबी सुरंग बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए है। ये सुरंग कुल 21 किलोमीटर की होगी, जिसमें सात किलोमीटर का रास्ता समुद्र के अंदर से जाएगा। ये सुरंग महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स और शिलफाटा में अंडर ग्राउंड स्टेशन के बीच होगी। सुरंग में से बुलेट ट्रेन 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गुजरेगी।
Tags: bullet train, Mumbai-Ahmedabad Bullet Train, under sea, Under-water tunnel
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Latestly
वंदे भारत ने तोड़े प्लॉट रिकॉर्ड, 52 सेकेंड में पार किया 0 से 100 तक का फ्रेम!
बुलेट ट्रेन का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का तीसरा ट्रायल अहमदाबाद और मुंबई के बीच सफलतापूर्वक पूरा हुआ। वंदे भारत ने 52 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ ली। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, “यह उल्लेखनीय है कि तीसरे वंदे भारत की अधिकतम गति 180 किमी / घंटा है। यह बुलेट ट्रेन द्वारा लिए गए 55 सेकंड की तुलना में 52 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की… read-more
Tags: Indian Railways, Vande Bharat Express, broke record, bullet train
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: Buisness Standard
महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे मोदी सरकार के सबसे बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में ला सकते हैं तेजी
महाराष्ट्र के नए सीएम एकनाथ शिंदे मोदी सरकार के सबसे ड्रीम प्रोजेक्ट पर तेजी लाने की सोच रहे हैं। अब बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को रफ्तार मिलने की पूरी संभावना है जो कि अपने ओरिजिलन टाइमलाइन से करीब 4 साल पीछे चल रही है। अब चूंकि राज्य में एक बार फिर भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे की सरकार है, तो संभावना है कि जल्द ही बुलेट ट्रेन के लिए अधिग्रहण के काम में रफ्तार आ सकती है।
Tags: bullet train, Mumbai, Ahmedabaad, Shinde, railway
Courtesy: News18
फ़ोटो: Arab News
चीन में बुलेट ट्रेन के डिब्बे हुए डिरेल, चालक की मौत सात घायल
दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में जून 4 को हुए भूस्खलन के कारण एक ‘हाई स्पीड ट्रेन’ पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन चालक की मौत हो गई, जबकि कम से कम सात यात्री घायल हो गए। बुलेट ट्रेन डी2809 के दो डिब्बे शनिवार सुबह 10.30 बजे भूस्खलन के कारण गुइझोऊ के एक स्टेशन पर पटरी से उतर गए। सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और अन्य 136 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
Tags: China, bullet train, Derail, died
Courtesy: Amar ujala
फोटो: The Guardian
बुलेट ट्रेन की ओर बढ़ा एक और कदम, वाराणसी से दिल्ली तक होगा सफर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट यानी बुलेट ट्रेन की ओर एक कदम और बढ़ा है। दिल्ली से वाराणसी तक बुलेट ट्रेन की फाइनल विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट सितंबर तक तैयार कर ली जाएगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर बनने वाले जेवर एयरपोर्ट को बुलेट ट्रेन से लिंक करने की रूपरेखा तैयार की जा रही है। दिल्ली से वाराणसी के बीच 865 किलोमीटर के सफर में कुल 12 स्टेशन हो सकते हैं, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी।
Tags: bullet train, Varanasi, New Delhi, Yamuna Expressway
Courtesy: Aaj Tak News
फोटो: India Today
पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट, दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट बुलेट ट्रेन परियाजना के तहत दिल्ली से वाराणसी का सफर महज चार घंटे में पूरा होगा। ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से चलेगी और वाराणसी पहुंचेगी। इसके लिए एलिवेटेड ट्रैक यमुना एक्सप्रेसवे के पास में ही बिछाया जाएगा। इसके लिए यूपी के नोएडा में भी दो स्टेशन होंगे। इस परियोजना में कुल 21 हजार करोड़ रुपये लगेंगे। इसका काम चार चरणों में पूरा होगा। पहले चरण की शुरुआत अगस्त के अंत तक हो जाएगी।
Tags: bullet train, IndianRailways, PM Modi, PM Narendra Modi
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Free Press Journal
अरुणांचल प्रदेश: सीमा से सटे शहर के पास चीन ने शुरू की बुलेट ट्रेन
चीन ने तिब्बत की प्रांतीय राजधानी ल्हासा और भारत के अरुणाचल प्रदेश की सीमा से सटे शहर न्यिंगची के बीच इलेक्ट्रिक बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है। यह तिब्बत में चीन की पहली बुलेट ट्रेन है। जून 25 को इस फक्सिंग बुलेट ट्रेन का आधिकारिक रूप से संचालन शुरू कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि चीन की इस ट्रेन से भारत के लिए अरुणाचल प्रदेश में चुनौती बढ़ गई है।
Tags: bullet train, Tibet, China, Arunachal Pradesh
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Nbm&cw
दिल्ली से अयोध्या महज़ तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन
भारत में बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन 2024 में गुजरात के अंदर होने की उम्मीदें हैं। जिसके बाद देश के नए 8 रुट्स पर बुलेट ट्रेन दौड़ाने का काम शुरू किया जाएगा। इन रूट्स में दिल्ली से अयोध्या भी शामिल है। बता दें, बुलेट ट्रेन से आप दिल्ली से अयोध्या के बीच 930 किलोमीटर की दूरी 300 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से महज़ 3 घण्टे में तय कर पाएंगे। आठ नए रूट्स इस प्रकार हैं; दिल्ली-वाराणसी, दिल्ली-अहमदाबाद, दिल्ली-अमृतसर, चेन्नई-बैंगलोर-मैसूर, मुंबई-नासिक,… read-more
Tags: Mumbai-Ahmedabad Bullet Train, bullet train, Delhi, mega project
Courtesy: Abp Live