Covid Vaccines

फोटो: The Indian Express

जानेंं कोविड से होने वाली मौतों को रोकने मेंं कितनी प्रभावी हैं कोरोना वैक्सीन

देश हर रोज कोविड वैक्सीन लगाने के मामले में रिकॉर्ड बना रहा है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सितंबर 9 को कहा कि देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों को रोकने में कोविड वैक्सीन की सिंगल डोज 96.6% जबकि दोनों डोज 97.5% प्रभावी है। साथ ही यह भी बताया कि एक वैक्सीन ट्रैकर लॉन्च किया जा रहा है, जिसके ज़रिये वैक्सीनेशन की जानकारी और वैक्सीन लगवाने के बाद मारने वालो की जानकारी मिल सकेगी।

शुक्र, 10 सितंबर 2021 - 12:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Coronavirus Vaccines, central health ministry, vaccine tracker

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Covid-19

फोटोः Scroll.in

फिर आया कोरोना के मामलों में उछाल, एक दिन में सामने आए 43,263 नए मामले

भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सितंबर 9 को कोरोना वायरस के 43,263 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 40,567 रही। देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 3,93,614 हो गई है। संक्रमण को हराकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,23,04,618 पहुंच चुकी है। वहीं केरल में एक दिन में 30 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में अब तक 71.65 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 02:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Covid-19, India, central health ministry, Coronavirus

Fake corona vaccines

फोटो: Mumbai Mirror

कोरोना वैक्सीन की जांच के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को भेजी चिट्ठी

आपने जो वैक्सीन लगवाई है, कहीं वो नकली तो नही। इसी के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यो को चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा गया है कि लोगों को वैक्सीन लगाने से पहले यह जांच कर लें कि यह वैक्सीन असली है या नकली। कुछ दिन पहले साउथ ईस्ट एशिया और अफ्रीका में नकली कोविशील्ड पायी गयी थी। इसकी पहचान के लिए केंद्र ने राज्य सरकारों को इसकी जांच के लिए एक खाका तैयार कर तमाम जानकारियां दी हैं। 

रवि, 05 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Coronavirus Vaccines, Fake vaccines, central health ministry

Courtesy: NDTV news

Coronavirus case Increase

फोटोः Hindustan Times

देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के नए मामले

केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय द्वारा अगस्त 25 को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 37593 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण से 648 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में कुल केस की संख्या 3,25,12,366 और ठीक हुए मरीजों की संख्या 3,17,54,281 है। फिलहाल देश में कोरोना के 3,22,327 सक्रिय मरीज हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक देश में 4,35,758 लोगों की मृत्यु हुई है।  

बुध, 25 अगस्त 2021 - 11:40 AM / by Surbhi Shaw

Tags: India, Covid-19, central health ministry

Courtesy: oneindia hindi