Yogi Adityanath

फोटो: NDTV.com

उत्तर प्रदेश में बूस्टर डोज देने के लिए चलाया जाए अभियान, सीएम योगी ने दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना की बूस्टर या अमृत डोज देने के लिए अभियान चलाए जा रहे है, जिसकी मदद से अबतक राज्य में एक करोड़ 13 लाख से अधिक बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में हर सप्ताह विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए है। जानकारी के अनुसार यूपी में वर्तमान में 5440 एक्टिव मामले है। यहां पॉजिटिविटी दर 1.42 प्रतिशत है।

मंगल, 23 अगस्त 2022 - 02:15 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, UP CM Yogi Adityanath, Booster Dose

Courtesy: ABP Live

CM Yogi Adityanath

फोटो: Mahanagar Times

रक्षा बंधन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी का ऐलान, बस में महिलाएं करेंगी निशुल्क सफर

रक्षा बंधन के मौके पर उत्तर प्रदेश में राज्य की महिलाओं को सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा करने का अवसर मिलेगा। रक्षाबंधन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में ये सुविधा उपलब्ध कराई है। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ये सुविधा 48 घंटे निशुल्क उपलब्ध रहेगी। महिलाओं के लिए ये सुविधा अगस्त 10 की रात 12 बजे से अगस्त 12 की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

शनि, 06 अगस्त 2022 - 04:45 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Rakshabandhan, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP Live

 CM Yogi Adityanath

फोटो: MSN

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रद्द किए 60 इंजीनियरों के तबादले

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग में ट्रांसफर नीति के खिलाफ किए गए 60 इंजीनियरों के तबादलों को रद्द करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्शन के बाद ये कार्रवाई हुई है। विभाग में ट्रांसफर नीति का उल्लंघन करने वालों पर भी गाज गिरेगी। हाल ही में विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने निर्देश दिया था कि एक जिले में वर्षों से जमे इंजीनियरों का तबादला होगा। विभाग के संबंधित अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो चुकी है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 02:30 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, PWD, Jitin Prasad, CM Yogi Adityanath

Courtesy: news 18

CM Yogi Adityanath

फोटो: Good News Today

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फैसला, राज्य के हर परिवार को मिलेगा फैमिली कार्ड

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नया परिवार कल्याण कार्ड नामक योजना बनाई है, जिसमें राज्य के हर परिवार को फैमिली कार्ड दिया जाएगा। ये कार्ड 12 अंको का होगा जिसमें परिवार की पूरी जानकारी होगी। इस कार्ड की मदद से सरकार रोजगार दिलाने में मदद भी करेगी। कार्ड के जरिए राज्य सरकार की हर योजना से परिवारों को जोड़ा जाएगा ताकि उनका लाभ जनता तक पहुंचे। इसके जरिए सरकार लाभार्थियों तक पहुंच आसान बनाना चाहती है।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 04:20 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, UP government, Yogi Adityanath

Courtesy: news 18

Yogi

फोटो: Zee News

योगी सरकार उत्तर प्रदेश को बनाएंगी सबसे बड़ा हब

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने तय किया है कि राज्य में चिकित्‍सीय सेवाओं पर विशेष जोर दिया जाए। राज्य में नर्सिंग पाठ्यक्रम में 7000 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार ने 100 दिनों की कार्ययोजना के तहत सीटों की बढ़ोतरी की है। यहां जुलाई 15 से 09 नर्सिंग स्कूल शुरू होंगे, जबकि अगस्त माह में 35 एएनएम ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू होंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए है की सभी संस्थानों में पर्याप्त फैकल्टी उपलब्ध कराए जाने की बात कही है… read-more

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 07:15 PM / by रितिका

Tags: UP government, CM Yogi Adityanath, nursing, health care

Courtesy: NEWS18HINDI

Yogi Adityanath

फोटो: Business Today

भाजपा ने मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए तैयार की रणनीति, रखा बड़ा लक्ष्य

लोकसभा उपचुनावों के बाद यूपी में सामने आया कि जनता को सरकार की नीतियां पसंद आ रही है। इसके बाद पार्टी अब मुस्लिम वोटों में अपनी पकड़ को मजबूती देने में जुट गई है। भाजपा ने महिलाओं की योजनाएं शुरू कर महिला वोटबैंक को भी मजबूत किया है। वहीं लोकसभा चुनावों से पूर्व हाल ही में हुई एक बैठक में एक बूथ बीस यूथ की योजना पर काम करने को कहा गया। लोकसभा चुनाव के लिए मिशन 80 पर फोकस है।

शनि, 02 जुलाई 2022 - 03:05 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath

Courtesy: News18Hindi

UP Violence protest

फोटो: DNA India

प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा एक्शन, गैंगस्टर एक्ट लगने के साथ प्रॉपर्टी होगी जब्त : उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है। प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। ये जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने दी है। राज्य में शांति भंग करने के मामले में कुल 109 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। बता दें कि सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की वसूली दंगाईयों से होगी।

शनि, 11 जून 2022 - 11:40 AM / by रितिका

Tags: UP Police, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Government, CM Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

CM Yogi Adityanath

फोटो: The Times of India

कानपुर हिंसा के बाद बोले यूपी सीएम योगी, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

कानपुर में हिंसा के बाद जून 10 को पहली बार जुमे की नमाज होगी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने जून नौ को गोरखपुर में अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के निर्देश दिए हैं।

शुक्र, 10 जून 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: UP Police, Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, Kanpur Violence

Courtesy: News 18 Hindi

adani

फोटो: The Economic Times

गौतम अडानी उत्तर प्रदेश में करेंगे 70 हजार करोड़ रुपये इनवेंस्ट

उत्तर प्रदेश में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ऐलान किया कि वो राज्य में 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। ये निवेश राज्य में नौकरियों की भरमार लाएगा। संभावना है कि राज्य में 30 हजार लोगों को नौकरियां भी मिलेंगी। इस दौरान अडानी ने कहा कि मैं भारत को नया बनाने में जुटे दो नेताओं पीएम मोदी और सीएम योगी के साथ काम कर रहा हूं। ये मेरा सौभाग्य है।

शुक्र, 03 जून 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: Gautam Adani, Adani Group, PM Modi, CM Yogi Adityanath

Courtesy: AajTak News

covid 19 up schools

फोटो: The Indian Express

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर स्कूलों में बिना मास्क के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि एनसीआर में स्कूलों में अधिक सावधानी बरती जाए। छात्रों को हैंडवॉश और सैनेटाइजेशन के बाद ही स्कल में प्रवेश मिलेगा। सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य किया है। राज्य में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश जारी हुए हैं।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: Yogi Adityanath, CM Yogi Adityanath, UP government, masks

Courtesy: AajTak News