Rahul Gandhi

फोटो: Deccan Herald

जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी में राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित

जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ है। ये बैठक जम्मू में हुई है। इसमें जम्मू कश्मीर की प्रभारी रजनी पाटिल और सांसद रंजीता रंजन भी मौजूद रही। उन्होंने सोनिया गांधी से अपील की कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाए। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने गुलाम नबी आजाद पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को धोखा दिया है।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 05:50 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, Congress, Congress Party

Courtesy: News 18 Hindi

Ramdas athawale

फ़ोटो: Indian express

इंदौर में बोले आठवले-"राहुल गांधी की यात्रा में दम नहीं और इस यात्रा से हमें कोई गम नहीं"

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा को लेकर इंदौर के कार्यक्रम में बयान दिया है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को भारत तोड़ो यात्रा बताते हुए आठवले ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा में दम नहीं और इस यात्रा से हमें कोई गम नहीं। वहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी में हो रहे लगातार इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोग राहुल के नेतृत्व में पार्टी नहीं चाहते है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Ramdas Athawale, Rahul Gandhi, congress Jodo yatra, Congress Party

Courtesy: Indiatv

Digambar kamat

फ़ोटो: Ndtv.com

दिगंबर कामत ने भगवान से पूछकर ज्वाइन की है बीजेपी: गोवा

गोवा में पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत समेत कांग्रेस पार्टी के 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, जब कामत से यह पूछा गया कि उन्होंने कांग्रेस क्यों ज्वाइन की तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया। ट्वीटर पर एक वीडियो में कामत को यह बोलते देखा जा सकता है कि मैं मंदिर गया और भगवान से पूछा कि मेरे दिमाग में बीजेपी ज्वाइन करने का चल रहा है, मुझे क्या करना चाहिए तो भगवान ने कहा,आगे बढ़ो फिक्र… read-more

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Digambar kamat, Congress Party, BJP, god

Courtesy: Zeenews

Gulam Nabi Azad

फ़ोटो: Indian express

नई पार्टी से जुड़े हर सवाल का गुलाम नबी आजाद ने दिया जवाब, जानिए क्या होगा नाम

कांग्रेस छोड़कर अपनी नई पार्टी बनाने का एलान करने वाले दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने नई पार्टी से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल का जवाब दिया है। पार्टी के नाम को झंडे को लेकर आजाद ने कहा -"ये झंडा दूसरी राजनीतिक पार्टियों से बिलकुल अलग होगा। ये झंडा ऐसा होगा जिसमें देश और राज्य का निशान एक जैसा दिखेगा और ये झंडा सबको कबूल होगा।" बता दें कि आजाद के साथ कई बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर अपना नाम जोड़ लिया है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 04:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gulam Nabi Azad, Congress Party, new political party, Jammu and Kashmir

Courtesy: Indiatv

Sachin pilot and Ashok Gehlot

फ़ोटो: Timesofindia

गहलोत की सभा में सचिन पायलट के नारे लगाने पर रोक,मंच से हुई घोषणा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एक सभा में मंच से उनके सलाहकार बाबूलाल नागर ने विवादित घोषणा की है। नागर ने सचिन पायलट के समर्थन में लग रहे नारों को रोकते हुए उनके समर्थकों को चेतावनी दी और कहा -"राजीव गांधी अमर रहे" और "अशोक गहलोत जिंदाबाद" सिर्फ यह दो नारे लगाइए, इसके अलावा अगर कोई और नारा लगाया तो पुलिस उठा ले जाएगी। जेल में बंद कर केस भी दर्ज किया जाएगा।"

बुध, 14 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sachin Pilot, CM Ashok Gehlot, Rajasthan, Congress Party

Courtesy: Amar ujala

Rahul gandhi

फ़ोटो: National herald

कांग्रेस: पार्टी छोड़ने वालों पर बरसे राहुल गांधी, बताया भाजपा का दबाव

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता राहुल गांधी ने पार्टी से इस्तीफा देने वालों पर जमकर निशाना साधा है। इसका कारण भाजपा का दबाव बताया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा -" भाजपा के पास इस्तीफा देने वाले नेताओं पर दबाव डालने के बेहतर साधन हैं क्योंकि भाजपा ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है व इन संस्थाओं के जरिये दबाव डाल रही है। आप जानते हैं कि सीबीआई,ईडी और आयकर विभाग की क्या भूमिका है।''

शनि, 10 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rahul Gandhi, Congress Party, Resignation, BJP

Courtesy: Punjab kesari

Shashi Tharoor

फ़ोटो: Ndtv.com

थरूर समेत 5 समेत नेताओं ने पार्टी को लिखा पत्र, पार्टी पदाधिकारी चुनाव को लेकर कही बात

कांग्रेस पार्टी में अंदरूनी घमासान जारी है और अब शशि थरूर समेत 5 दिग्गज नेताओं ने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को पत्र भी लिखा है। इस पत्र में कहा गया है की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्वाचक मंडल की सूची मतदान में हिस्सा लेने वालों और संभावित उम्मीदवारों को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पहले प्रदान की जाए। पत्र लिखने वालों में शशि थरूर समेत मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बारदोलोई और अब्दुल खालिक का नाम शामिल है।

शनि, 10 सितंबर 2022 - 03:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, Letter

Courtesy: Punjab kesari

Rahul Gandhi and Mallikarjun Kharge

फोटो: The Hindu

राहुल गांधी करें कांग्रेस का नेतृत्व : मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस कार्य समिति की अगस्त 28 को हुई बैठक के बाद राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी को ही कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए। राहुल में पार्टी को संकट से उबारने की क्षमता है। वो पार्टी को एकजुट कर सकते है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है, मगर उन्हें मनाने की कोशिश हो रही है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Congress, Congress Party, Mallikarjun Kharge, Rahul Gandhi

Courtesy: ABP Live

ghulam nabi azad

फोटो: Mint

गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- घर वालों ने घर छोड़ने को किया मजबूर

कांग्रेस से बागी हुए गुलाम नबी आजाद ने अगस्त 29 को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर वालों ने ही घर छोड़ने को मजबूर किया है। उन्होंने कहा जब घर वालों को लगता है कि इस आदमी की जरुरत नहीं है तो अक्लमंदी घर छोड़ने में ही होती है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि चापलूस लोग जब आरोप लगाते हैं तो दुख होता है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Rahul Gandhi, Ghulam Nabi Azad, Congress Party, Jai Ram Ramesh

Courtesy: AajTak News

Rahul Gandhi and Salman Khurshid

फ़ोटो: Opindia

"कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अब भी राहुल ही पहली पसंद" - सलमान खुर्शीद

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने पार्टी में अध्यक्ष पद के चयन से ठीक पहले एक बयान दिया है। खुर्शीद ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष के लिए अब भी राहुल गांधी ही पहली पसंद है और राहुल के विदेश से वापस लौटने पर उन्हें इस पद के लिए मनाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि राहुल गांधी के एलान के मुताबिक पार्टी का नया अध्यक्ष नेहरू और गांधी परिवार से नहीं होगा।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Salman khurshid, Rahul Gandhi, Congress Party, President

Courtesy: Live hindustan