coWIN App

फोटो: DNA India

भारत सरकार द्वारा पेश किए गए CoWIN को अपनाने के इच्छुक है 50 देश

CoWIN के माध्यम से सार्वभौमिक टीकाकरण के संबंध में भारत के अनुभव को साझा करने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र जुलाई 5 को CoWIN वैश्विक सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा, यह संभावना है कि कनाडा, मैक्सिको, नाइजीरिया जैसे 50 से अधिक देश अपने नागरिकों के लिए टीकाकरण प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए CoWIN प्लेटफॉर्म को अपनाएंगे। CoWIN को जनवरी में लॉन्च किया गया था, जिससे भारतीयों को टीकाकरण स्लॉट बुक करने की अनुमति मिली।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CoWIN App, PM Modi, vaccine

Courtesy: Aajtak News

Cowin

फोटो: OneIndia

झूठी हैं Co-Win एप से डेटा लीक होने की खबरें: कोविन चीफ

कोविन चीफ डॉ. आरएस शर्मा ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमे कोविन पोर्टल से लोगों की निजी जानकारी हैकरों द्वारा चुराने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर इन खबरों के वायरल होने पर कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम से जांच कराई जा रही है। शर्मा का कहना है कि कोविन पर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है और यह एप किसी भी तरह की जानकारी किसी दूसरी जगह शेयर नही करता, लिहाजा इसे हैक नही किया जा सकता।

शनि, 12 जून 2021 - 08:10 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: hacking, CoWIN App, Data Leak, Data Privacy

Courtesy: Jagran News

Cowin Portal

फोटो: India Tv

वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलती होने पर कोविन पोर्टल के ज़रिए कर सकते हैं सुधार

वैक्सीन सर्टिफिकेट में गलती होने पर कोविन पोर्टल (cowin.gov.in) के ज़रिए सुधार किया जा सकेगा। कोरोना के टीकाकरण में मुख्य भूमिका निभा रहे कोविन पोर्टल को लगातार बेहतर बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। अब यदि किसी के वैक्सीन सर्टिफिकेट में कोई त्रुटि है, तो कोविन पोर्टल पर जाकर उसे तुरंत सुधारा जा सकता है। हालांकि इसमें बार- बार अपडेट या सही किए जाने का विकल्प फिलहाल अभी उपलब्ध नहीं है।

बुध, 09 जून 2021 - 07:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: cowin helpline, CoWIN App, Vaccination, Coronavirus Vaccine Certificate

Courtesy: Jagran News

Cowin

फोटो: The Economic Times

अब कोविन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी बुक करा पाएंगे वैक्सीन के लिए स्लॉट

कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए अब कोविन हेल्पलाइन नंबर 1075 से स्लॉट बुक किया जा सकेगा। यह सुविधा गांव और उन लोगों को देखते हुए दी गई है, जिन्हें कोविन पोर्टल पर स्लॉट बुक कराने में परेशानी आ रही थी या जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है। हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने से पहले अपने पास एक आईडी कार्ड जरूर रखें। आपसे इसका नंबर पूछा जाएगा। जिसके बाद आपको स्लॉट दे दिया जाएगा।

सोम, 31 मई 2021 - 08:35 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: CoWIN App, Corona Vaccine, slot book, cowin helpline

Courtesy: Amarujala News

Covid-19 Vaccine

फोटो: Paho

दिल्ली में शुरू हुआ 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण

देश की राजधानी दिल्ली के 77 स्कूलों में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण मई 3 से शुरू किया जा चुका है। दिल्ली में 18 साल से अधिक तकरीबन 90 लाख लोग वैक्सीन लगवा पाएंगे। वैक्सीन लगवाने के लिए पहले कोविन वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। बता दें, दिल्ली सरकार ने टीके के 1.34 करोड़ डोज का ऑर्डर दे दिया हैं, जिसमें 3 लाख डोज़ मई के पहले हफ्ते में दिल्ली पहुंच जायेंगे।

सोम, 03 मई 2021 - 12:47 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: COVISHIELD, Covaxin, delhi vaccination drive, CoWIN App

Courtesy: Abp Live

Cowin Join with Aarogya Setu app

फोटो: Ommcom News

आरोग्य सेतु ऐप से जुड़ा कोविन पोर्टल, जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

भारत सरकार 50वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का तीसरे फेज़ में टीकाकरण करना शुरू करेगी, रजिस्ट्रेशन भी जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए आरोग्य सेतु ऐप पर कोविन प्लेटफॉर्म को जोड़ा गया है। फिलहाल सरकार के अनुसार जल्द ही कोविन ऐप भी डाउनलोड्स और सेल्फ-रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध होगा, इसके साथ ही इस नाम से उपलब्ध अन्य किसी ऐप को डाउनलोड करने के लिए मना किया गया है। वैसे सरकार के द्वारा आम जनता के लिए वैक्सीनेशन की रजिस्ट्रेशन की कोई जानकारी नहीं दी गयी है… read-more

मंगल, 16 फ़रवरी 2021 - 05:42 PM / by Shruti

Tags: Covid-19 Vaccine, AAROGYA SETU, CoWIN App, Vaccination

Courtesy: Bhaskar News

PM Modi

फोटो: DNA India

भारत में जनवरी 16 से होगा कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू, PM मोदी करेंगे CO-WIN ऐप लॉन्च

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जनवरी 16 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को शुरू करने वाले हैं। जनवरी 16 को ही प्रधानमंत्री मोदी CO-WIN ऐप को भी लॉन्च करने वाले हैं, एवं पहले दिन वैक्सीन लगवाने वाले लोगों से वर्चुअली बात भी करेंगे। टीकाकरण की शुरुवात में कुल तीन करोड़ स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जाएगी। देश के लगभग 2,934 टीकाकरण केंद्रों में से कुछ केंद्रों को चुना गया है जो प्रधानमंत्री से… read-more

गुरु, 14 जनवरी 2021 - 05:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: PM Narendra Modi, Coronavirus, Covid Vaccine, CoWIN App

Courtesy: JAGRAN