Derail

फ़ोटो: Arab News

चीन में बुलेट ट्रेन के डिब्बे हुए डिरेल, चालक की मौत सात घायल

दक्षिण-पश्चिम चीन के गुइझोऊ प्रांत में जून 4 को हुए भूस्खलन के कारण एक ‘हाई स्पीड ट्रेन’ पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन चालक की मौत हो गई, जबकि कम से कम सात यात्री घायल हो गए। बुलेट ट्रेन डी2809 के दो डिब्बे शनिवार सुबह 10.30 बजे भूस्खलन के कारण गुइझोऊ के एक स्टेशन पर पटरी से उतर गए।  सभी घायल यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और अन्य 136 यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

शनि, 04 जून 2022 - 06:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, bullet train, Derail, died

Courtesy: Amar ujala

China

फ़ोटो: Reuters

चीन में मूसलाधार बारिश के बाद हुआ भूस्खलन, 15 लोगों की मौत, 3 लापता

दक्षिणी चीन में भारी बारिश और बाढ़ से काफी तबाही हुई है। यहां मूसलाधार बारिश में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, दक्षिण-पश्चिमी चीन में लगभग 1,200 किलोमीटर दूर युन्नान प्रांत में 3 लोगों के लापता होने की खबर भी मिली। चीन के पूर्वी तट के पास बसे फुजियान में एक फैक्ट्री बाढ़ के चलते ढह गई। यहां बचाव दल को 5 लोगों की लाशें मिलीं। भूस्खलन की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई।

शनि, 28 मई 2022 - 08:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: China, Heavy Rain, Fujian, died

Courtesy: Hindustan

Soldiers died

फ़ोटो: The Indian Express

लद्दाख में सैनिकों को ले जा रही गाड़ी नदी में पलटी, 7 जवानों की मौत

लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में मई 27 को हुए सड़क हादसे में सात सैनिकों की मौत हो गई। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह नौ बजे लद्दाख के परतापुर के ट्रांजिट कैम्प से 26 सैनिकों को लेकर एक गाड़ी हनीफ सब सेक्टर के अग्रिम चौकी की ओर रवाना हुई। थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर सैनिकों को लेकर जा रहा वाहन सड़क से फिसलकर 50 से 60 फ़ीट गहरी श्योक नदी में जा गिरा जिसमें 7 जवान शहीद और 19 जवान घायल हो गए हैं।

शुक्र, 27 मई 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Laddakh, Turtuk, died, Soldier

Courtesy: News18

Telugu Actress Gayathri AKA Dolly D Cruze Died

फोटो: Enavabharat

तेलुगू अभिनेत्री डॉली डी क्रूज़ उर्फ ​​गायत्री की होली पार्टी के बाद सड़क दुर्घटना में मौत

YouTuber और अभिनेत्री डॉली डी क्रूज़ (26), जिन्हें गायत्री के नाम से भी जाना जाता है, की एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कथित तौर पर, दुर्घटना उस समय हुई जब वह अपने दोस्त के साथ होली पार्टी से लौट रही थी। अभिनेत्री को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया और उसके घायल दोस्त को अस्पताल ले जाया गया। विशेष रूप से, इस खबर को गायत्री की सह-अभिनेत्री सुरेखा वाणी ने साझा किया था।

सोम, 21 मार्च 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Telugu actress, Gayathri, dolly d cruze, died

Courtesy: Amar Ujala News

Sindhutai Sapkal

फ़ोटो: Biography

सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का निधन

सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता सिंधुताई सपकाल का 73 साल की उम्र में जनवरी ४ को पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में रात 8.10 पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उत्कृष्ठ समाज सेवा के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। अनाथों की मां' के नाम से मशहूर सिंधुताई सपकाल के निधन पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने आधिकरिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर उन्हें… read-more

बुध, 05 जनवरी 2022 - 10:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Orphans, mother, social activist, died, Heart attack

Courtesy: Navbharat Times

ACCIDENT

फोटो: Lifeberry

शिकायत करने पर गुस्साए युवक ने पांच लोगों पर चढ़ाई गाड़ी, दो लोगों की हुई मौत

करनाल स्थित नीलोखेड़ी में शिकायत करने पर नाराज  होकर युवक ने पांच लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी। दरअसल, शादी के समारोह में पहुंचे युवक के पिता से लोगों ने लड़के की तेज गाड़ी चलाने की शिकायत की थी। इससे नाराज होकर युवक ने गुस्से में पिता के सामने ही घर के बाहर खड़े पांच लोगों पर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें तीन महिलाओं के घायल होने के साथ दो लोगों की मौत हो गई।

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 04:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Road accident, Karnal, Rash Driving, died

Courtesy: Aaj Tak news

narayan rane

फोटोः India TV News

मेडिकल लीव के बावजूद नारायण राणे की ड्यूटी पर लगाए गए ड्राइवर की मौत

यूपी के लखनऊ में संपत्ति विभाग ने तबियत खराब होने के बावजूद एक ड्राइवर को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की ड्यूटी पर लगा दिया। ड्यूटी के दौरान ड्राइवर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने संपत्ति विभाग पर इसका आरोप लगाया है। परिवार वालों के मुताबिक ड्राइवर मेडिकल लीव पर था लेकिन उसे सस्पेंड करने की धमकी देकर जबरन बुलवाया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

सोम, 06 सितंबर 2021 - 06:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Lucknow, minister narayan rane, politics, died

Courtesy: AajTak news

Kerala storm cyclone

फोटो: TV9 Bharatvarsh

तूफान 'तौकते' से गोवा और कर्नाटक में परेशान हुए लोग

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान 'तौकते' चक्रवात के कारण हुई भारी बारिश से तटीय और मध्य कर्नाटक में हुई अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हुई है और 73 गांव प्रभावित हो चुके हैं। प्रभावित इलाकों से सैकड़ों लोगों को भी निकाला गया है। गोवा में चक्रवाती तूफान के कारण सामान्य जनजीवन पर प्रभाव पड़ा है। गोवा में इस तूफान के कारण भारी बारिश और पेड़ टूट कर गिरने से एक व्यक्ति की मृत्य हो गई।

सोम, 17 मई 2021 - 09:45 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: storm, Kerala, died, alert

Courtesy: Outlook Hindi News

Chichore film Co Actress dies due to Coronavirus

फोटो: DNA India

'छिछोरे' में काम कर चुकी अभिनेत्री अभिलाषा पाटिल का कोरोना से निधन

सुशांत सिंह राजपूत स्टारर 'छिछोरे' में काम कर चुकी एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल का मई 5 को कोरोना से निधन हो गया है। वे लम्बे समय से कोरोना संक्रमण से जूझ रही थी। वे अपने पति और बेटे के साथ रहती थी। जी युवा के मराठी सीरियल 'बाप माणुस' में साथ काम कर चुके अभिनेता संजय कुलकर्णी ने उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि "रात करीब 8:30 बजे अभिनेता आनंद प्रभु ने उनके निधन के बारे में बताया"।

गुरु, 06 मई 2021 - 06:35 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: actress, Sushant Singh Rajput, Chichore, died

Courtesy: Dainik Bhaskar

Well know film director dies of heart attack

फोटो: WEB DUNIA

मशहूर फिल्म निर्देशक केवी आनंद का हार्ट अटैक से निधन

साउथ के मशहूर फिल्म निर्देशक केवी आनंद का हार्ट अटैक से निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें 24 अप्रैल को मल्टीस्पेशियालिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने तमिल के अलावा बड़ी फिल्मों के लिए सिनेमेटोग्राफी किया था। 'थेनमाविन कोम्बाथ' फिल्म में बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी के लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उनके निधन पर फिल्म जगत के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी है, साथ ही उनके फैन्स भी काफ़ी स्तब्ध हैं।

शुक्र, 30 अप्रैल 2021 - 06:45 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: clelebrity, Tollywood, South, Film Director, died

Courtesy: Web Dunia