ganesh idol immersion

फोटो: The News Minute

गणेश चतुर्थी के मौके पर यमुना में नहीं हो पाएगा मूर्ति विसर्जन, लगाया जाएगा 50 हजार का जुर्माना

दिल्ली में इस वर्ष गणेश चतुर्थी के मौके पर यमुना नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की अनुमति नदीं दी जाएगी। ऐसा करने पर दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने 50 हजार रूपये का जुर्माना लगाने की बात कही है। इसके अलावा दोषी को छह वर्षों की जेल भी की जा सकती है। डीपीसीसी ने इस संबंध में अगस्त 29 को आदेश जारी किया है जिसके तहत सार्वजनिक जल निकायों, तालाबों और घाटों में कोई मूर्ति विसर्जन की अनुमति नहीं होगी।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 06:40 PM / by रितिका

Tags: Ganesh Chaturthi, Ganesh Idol Immersion, Idols, dpcc

Courtesy: ABP Live

scum

फोटोः The Wire

यमुना नदी से झाग हटाने के लिए दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी ने 15 नावों को लगाया

दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी द्वारा यमुना नदी में प्रदूषण के कारण उत्पन्न झाग को हटाने के लिए 15 नावों को लगाया गया है। यमुना नदी में दो-दो नावों के बीच रस्सी बांधकर झाग को हटाने का काम किया जाएगा। इस बात का फैसला दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, राजस्व विभाग और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा लिया गया है। छठ पूजा के समय इस मुद्दे पर दिल्ली सरकार पर सफाई करवाने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 05:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: dpcc, deploys boats, scum, Yamuna River, delhi news

Courtesy: Aajtak News

Firecrackers

फोटो: SwacchIndia

दिल्ली में पटाखों की खरीद और बिक्री पर पूर्ण रूप से लगा प्रतिबंध

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने सितंबर 28 को पटाखों के खरीदने तथा बेचने पर जनवरी एक तक बैन लगाने के आदेश जारी किए हैं। वायु प्रदूषण में लगातार बढ़ोतरी और उसके कारण होने वाली सांस संबंधी समस्याओं को देखते हुए पटाखों पर पूर्ण रूप से बैन लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण समिति में शामिल विशेषज्ञों ने पटाखे फोड़ने से होने वाले वायु प्रदूषण को दिल्ली के लोगों के लिए स्वास्थ्य का गंभीर खतरा बताया है।

बुध, 29 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Delhi, fire crackers, Air Pollution, dpcc

Courtesy: Zee News hindi

New noise pollution fine in delhi

फ़ोटो: Techgape

दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को देना होगा एक लाख रुपये का जुर्माना

दिल्ली में ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए DPCC ने इसके जुर्माने की रकम में संशोधन किया है। अब से निर्धारित समय के बाद पटाखे जलाने पर एक हजार से 3 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। किसी रैली, शादी या धार्मिक उत्सव में  रेजिडेंशियल और कमर्शियल इलाकों में आयोजको पर 10 हजार और साइलेंट जोन में 20 हजार रुपए के जुर्माना का प्रवाधान है। एक ही इलाके में ऐसा कई बार होता है तो 1 लाख का जुर्माना देना होगा।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 06:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: noise pollution, New Delhi, dpcc, Fine

Courtesy: TV9 Bharatvarsh